महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: चुनावी मंथन शुरु, इतने सीटों पर बीजेपी लड़ सकती है

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनावी ऐलान के बाद पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों पर मंथन भी शुरु हो गया है। बीजेपी अपने प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जल्द कर सकती है जारी
बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जल्द कर सकती है जारी
Published on: 
Updated on: 

मुबंई :  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनावी ऐलान के बाद पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों पर मंथन भी शुरु हो गया है। बीजेपी अपने प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहली लिस्ट में 50 प्रत्याशियों के नाम होंगे। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के सीनियर नेता और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में महाराष्ट्र कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक करीब तीन घंटे चली। बैठक में चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग से लेकर चुनाव की रणनीति और फीडबैक तक पर बात हुई।

महायुति गठबंधमन में बनी सहमति

वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का दावा है कि महायुति गठबंधन में सीटों की सहमति बन गई है। महायुति गठबंधन के सहयोगियों के बीच विधानसभा की 288 सीटों में से लगभग 230 सीटों पर आम सहमति बन गई है। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम 230-235 सीटों पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं। बाकी सीटों पर अंतिम फैसला होने के बाद हम आपको अगले दो से चार दिनों में बता देंगे।

महाराष्ट्र बीजेपी ने तय किए नाम!

जानकारी मुताबिक चुनाव का ऐलान होने के कुछ दिन में ही बीजेपी महाराष्ट्र के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। माना जा रहा है कि पहली लिस्ट में 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। महाराष्ट्र कोर कमिटी ने उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बना ली है और आखिरी फैसला पर बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी करेगी।

160 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है बीजेपी

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। बीजेपी उनमें से करीब 160 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और बाकी सीटें सहयोगियों को दे सकती है। बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में स्थिति और साफ होगी।

वर्ष 2019 में यह थी स्थिति

2019 में शिवसेना ने 124 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और शिवसेना को 56 सीटें मिली थी। एनसीपी की बात की जाए तो इस पार्टी ने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 54 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी ने 162 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की और 105 सीटों पर जीत दर्ज की।

Navbharat Live
navbharatlive.com