Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पनवेल विधानसभा सीट: करिश्माई वोटर बनाते है, मिलाजुला सियासी समीकरण

पनवेल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह रायगढ़ जिले में स्थित है और मावल संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां से बीजेपी ने पुनः प्रशांत रामशेठ ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

  • By प्रतीक मिश्रा
Updated On: Oct 21, 2024 | 02:51 PM

फोटो डिज़ाइन

Follow Us
Close
Follow Us:

रायगढ़: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है, जिसके तहत 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा तो वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। ऐसे में प्रदेश के सभी सक्रिय राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं और जोर-आजमाइश करने लगे हैं।

23 नवंबर को यह स्पष्ट हो जाएगा की पनवेल विधानसभा की जनता ने इतिहास दोहराया है या फिर इतिहास बनाया है। पनवेल विधानसभा सीट रायगढ़ के अंतर्गत आती है और वर्तमान में यहां से बीजेपी के प्रशांत रामशेठ ठाकुर विधायक है, बीजेपी ने एक बार फिर उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है। पिछले छह चुनावों की यदि बात करें तो, यहां पर भाजपा 2 बार आगे रही, कांग्रेस 1 बार आगे रही, पीडब्ल्यूपीआई 1 बार आगे रही और शिवसेना 2 बार आगे रही है।

इस बार के विधानसभा चुनाव का परिदृश्य कुछ अलग माना जा रहा है। पिछले चुनाव की बात करें तो पनवेल विधानसभा क्षेत्र में तीन दलों का समीकरण ज्यादा दिखाई दें रहा था, लेकिन इस बार वोटिंग का पैटर्न क्या होगा यह देखने लायक होगा। आइये आपको बताते हैं, कि पिछले तीन चुनाव में पनवेल विधानसभा सीट की क्या स्थितियां रही है।

विधानसभा चुनाव 2019

उम्मीदवार दल #वोट %वोट
प्रशांत रामशेठ ठाकुर भाजपा 179109 59.21
हरेश मनोहर केनी पीडब्ल्यूपीआई 86379 28.6
नोटा नोटा 12399 4.1
हरेश एस. केनी स्वतंत्र 8797 2.9

विधानसभा चुनाव 2014

उम्मीदवार दल #वोट %वोट
प्रशांत रामशेठ ठाकुर भाजपा 125142 44.17
बलराम दत्तुशेठ पाटिल (बालूशेठ) पीडब्ल्यूपीआई 111927 39.5
घरत वासुदेव कृष्ण एसएचएस 17953 6.34
आरसी घराट कांग्रेस 9269 3.28
केसरीनाथ विनायक पाटिल मनसे 6568 2.32

विधानसभा चुनाव 2009 

प्रशांत रामशेठ ठाकुर कांग्रेस 80671 49.12
बलराम दत्तात्रेय पाटिल पीडब्ल्यूपीआई 67710 41.23
पाटिल केसरीनाथ विनायक मनसे 8818 5.37

पनवेल विधानसभा चुनाव में हुए पिछले तीन चुनाव का इतिहास हमने आपको विस्तार से बताया, लेकिन इस बार राजनीतिक समीकरण कुछ अलग ही बनते दिखाई दे रहे है। शिवसेना UBT और शिंदे गुट बनने के बाद यहां का सियासी समीकरण बड़ा रोचक हो गया है, अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पिछली बार जहां बीजेपी ने इस सीट को जीता था, तो वहीं इस बार फिर से टिकट मिलने के बाद प्रशांत रामशेठ ठाकुर जीत दर्ज करते है या फिर चुनाव में कोई ट्विस्ट आता है। महाराष्ट्र का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है, जिसमे पनवेल सीट पर भी सबकी नज़र होगी।

Maharashtra assembly elections 2024 panvel assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2024 | 01:48 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

SIR Controversy: बिहार के बाद अब बाकी राज्यों में सियासी संग्राम, विपक्ष ने साधा निशाना!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.