Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली विधानसभा सीट : इस बार कांग्रेस को मिलेगा ताज या बीजेपी बदलेगी रिवाज

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। बात करें गड़चिरोली सीट की तो यहां इस बार चुनावी दंगल देखना दिलचस्प रहेगा। बीजेपी यहां से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 16, 2024 | 11:58 PM

( फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 गड़चिरोली :  गड़चिरोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र गड़चिरोली जिले में स्थित है। निर्वाचन क्षेत्र का परिसीमन 2008 में हुआ था। यह एक एसटी श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह सीट गड़चिरोली-चिमूर (एसटी) संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

गड़चिरोली जिले में केवल एक गड़चिरोली-चिमूर लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 3 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस संसदीय क्षेत्र में गड़चिरोली जिले से गड़चिरोली, आरमोरी और अहेरी नामक 3 विधानसभा क्षेत्र, चंद्रपुर जिले से चिमूर और ब्रम्हपुरी नामक 2 विधानसभा क्षेत्र और गोंदिया जिले से आमगांव नामक एक विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

गड़चिरोली का जातीय समीकरण

अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस का लगभग बराबर दबदबा रहा है। पिछले 2 विधानसभा चुनावों से यहां बीजेपी का बोलबाला है। 2009 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी लेकिन इससे पहले के दो और चुनावों में (1999 और 2004) में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा था। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस सीट पर वर्तमान में बीजेपी की पकड़ मजबूत है। 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल मतदाता की संख्या 292505 है। वहीं, एससी मतदाताओं की संख्या 30,508 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 10.43 % है। ST मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये लगभग 76,724 है जो लगभग 26.23% हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 6,435 जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 2.2 % है।

गड़चिरोली विधानसभा सीट का इतिहास

1967 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर अब तक 12 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। अब तक हुए 12 चुनावों में से 5 बार इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है जबकि वर्तमान में इस सीट पर पिछले दो चुनावों से बीजेपी का कब्जा है। दोनों बार बीजेपी के डॉ देवराव मडगुजी होली ने इस सीट से चुनाव लड़ा, जो वर्तमान में भी यहां से विधायक हैं। इसके अलावा 1999 और 2004 के चुनाव में भी बीजेपी को लगातार दो बार इस सीट से जीत मिली। इन दोनों चुनावों में भी बीजेपी के अशोक महादेवराव नेते यहां से विधायक रहे। 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट से जीत दर्ज कराई लेकिन इस चुनाव में बीजेपी ने उसे कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी के अशोक महादेवराव नेते को मात्र 960 वोटों हराया था।

गड़चिरोली में अब तक किसके सिर सजा जीत का ताज

वर्ष प्रत्याशी पार्टी कुल वोट
2019 डॉ देवराव मडगुजी होली भाजपा 97913
2014 डॉ देवराव मडगुजी होली भाजपा 70185
2009 डॉ. नामदेव दल्लूजी उसेंडी कांग्रेस 67542
2004 अशोक महादेवराव नेते भाजपा 60516
1999 अशोक महादेवराव नेते भाजपा 47391
1995 कोवासे मारोतराव सैनुजी आईएनसी 59732
1990 कोवासे मारोतराव सैनुजी आईएनसी 37903
1985 वारखडे हीरामन बेंदुजी जेएनपी 28427
1980 कोवासे मारोती सैनू कांग्रेस (आई) 25192
1978 मदावी देवाजी तनु कांग्रेस (आई) 26485
1972 ए राजे वी राव धर्माराव आईएनडी 24832

क्या होगा आगे ?

आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी फिर से इस सीट पर विजय हासिल कर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। ऐसे में चुनावी मैदान में उसके समक्ष सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस पार्टी पेश करेगी, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी बीजेपी के विजय अभियान में बड़ी बाधा पैदा करेंगे। ऐसे में देखना रोचक रहेगा कि बीजेपी फिर से इस सीट पर जीत का परचम लहराने में सफल हो पाती है या नहीं।

Maharashtra assembly elections 2024 gadchiroli constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 08:59 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.