Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में अजित पवार ने बताई महायुति में शामिल होने की वजह, चाचा शरद पवार पर साधा निशाना

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले हैं। इस बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार 17 नवंबर को प्रचार के दौरान महायुति में शामिल होने की वजह बताई।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 18, 2024 | 01:39 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले हैं। इसी बीच राज्य में चुनाव प्रचार आखिरी दिन है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। नेताओं का एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार 17 नवंबर को प्रचार के दौरान महायुति में शामिल होने की वजह बताई।

2 / 6

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक और चाचा शरद पवार से अलग होने का फैसला क्यों लिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होना चाहते थे। बता दें कि अजित पवार आठ विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए थे।

सम्बंधित ख़बरें
1

Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा

2

Maharashtra Budget Exclusive: ‘डिजिटल अरेस्ट’ से ‘लापता महिलाओं’ तक, 5 गंभीर सवालों पर सरकार का बड़ा जवाब

3

पुणे: एक मिनट की देरी से बदली बाजी, पुणे स्थायी समिति में भाजपा निर्विरोध; विपक्ष का दावा खारिज

4

महाराष्ट्र बीजेपी में बड़ा फेरबदल: चित्रा वाघ बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, रवींद्र चव्हाण ने जारी की टीम की लिस्ट

3 / 6

बारामती में चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार अपने चाचा शरद पवार पर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि मैंने साहब को नहीं छोड़ा। मैंने उनसे कहा था कि सभी विधायकों के साथ शिंदे की सरकार में शामिल होना चाहिए जिससे विकास कार्यों को मंजूरी मिल सके। जिसके लिए विधायकों ने सरकार में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर भी किए थे।

4 / 6

जनसभा के दौरान अजित पवार ने लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में शरद पवार और उनकी बेटी व सांसद सुप्रिया सुले का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि वह आज यहां एक रैली में भाग लेंगे और पवार साहेब भी रैली करेंगे। ऐसे में जनता यह फैसला करेगी की भावी पीढ़ियों की खातिर उसे किसे वोट करना चाहिए।

5 / 6

अजित पवार बारामती सीट से 1991 से विधायक रहे हैं। पुणे जिले की यह सीट बहुत ही अहम है। यह वही सीट है जिससे राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार जीतते थे। इस बार इस सीट से पवार परिवार से दो चेहरों के बीच मुकाबला होने वाला है। एक तरफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार और दूसरी तरफ अजित पवार के भतीजे योगेंद्र पवार हैं।

6 / 6

साल 2023 में जुलाई को राकांपा यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी। निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद अजित पवार को पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न मिल गया था। वहीं शरद पवार की अगुवाई वाले धड़े का नाम राकांपा रखा गया। जिसका चुनाव चिन्ह तुरही बजाता व्यक्ति दिया गया।

Maharashtra assembly election 2024 campaign ajit pawar told the reason for joining mahayuti targeted uncle sharad pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2024 | 01:39 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Maharashtra Politics
  • NCP
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.