लातूर में डकैती के 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी-लूटपाट की वारदातों को देते थे अंजाम

Latur Crime News: लातूर जिले की औसा पुलिस की टीम ने 5 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ऐसे हथियार बरामद किए। ये बदमाश चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे।
Latur police arrested five robbery accused
लातूर में गिरफ्तार आरोपी व जब्त हथियार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Latur News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में चोरी और डकैती की बढ़ती वारदातों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश घरों में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। यह कार्रवाई लातूर जिले की औसा और भादा पुलिस ने की है।

लातूर जिले की औसा पुलिस की टीम ने पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ऐसे हथियार बरामद किए, जो डकैती की घटनाओं को अंजाम देने के काम आते हैं।

आरोपियों की पहचान रेहान मुस्तफा शेख (20), अंवरखा जलाल खां पठान (24), हाफिज मुमताजुद्दीन शेख (36), सादेक मोहम्मद यासीन (44) और फारुख नबी शेख (27) के रूप में हुई है। सभी आरोपी महाराष्ट्र के बीड जिले के हैं और यह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहे हैं।

ये हथियार और सामान जब्त

लातूर जिले की औसा और भादा पुलिस की टीम ने अवैध हथियारों के साथ 5 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लोहे का हंसिया, एक धारदार चाकू, दो लकड़ी के डंडे, एक लोहे का क्रॉस, दो लोहे के कट्टे, एक स्टील रॉड, एक चौकोर स्टील पाइप, 2 लोहे के पाइप, 3 नकली रेडियम वाहन नंबर प्लेट, एक लोहे की पट्टी, 2 पेचकस, एक लोहे की चैन, एक ग्राइंडर मशीन, और एक अशोक लीलैंड कंपनी का टेंपो बरामद किया गया है।

लातूर के बॉर्डर स्टेशनों पर दर्ज हुई थी चोरी की घटनाएं

पूरे मामले को लेकर लातूर पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लातूर के बॉर्डर स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को दर्ज किया जा रहा था। इसे देखते हुए पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सूचनाएं जारी की थीं। इस दौरान रविवार रात पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखा, जिसमें कुछ लोग सवार थे।

पुलिस ने जब वाहन को रोका और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से कई सारे हथियार बरामद हुए। सभी हथियारों को सीज करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से करीब साढ़े सात लाख रुपए बरामद हुए हैं। पूरे मामले में आगे की जांच जारी है। हमें उम्मीद है कि उनसे पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com