Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लातूर में पथराव और कुल्हाड़ी से हमला, दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस ने की गिरफ्तारी

Latur News Today: लातूर के हदोलती गांव में ट्रैक्टर चालक को लेकर विवाद में दो समूहों में झड़प हुई। कुल्हाड़ी से हमला और पथराव के बाद 13 पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 13, 2025 | 08:33 PM

लातूर में पथराव और कुल्हाड़ी से हमला, दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस ने की गिरफ्तारी

Follow Us
Close
Follow Us:

Latur Violence News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ट्रैक्टर चालक को नौकरी पर रखने को लेकर हुए विवाद के बाद दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक बी.डी. भुसनूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना रविवार को अहमदपुर तहसील के हदोलती गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि गांव में एक समूह के सदस्यों ने दूसरे पक्ष पर पथराव किया। दोनों समूहों के बीच झड़प और पथराव का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि नरसिंह पवार के एक ट्रैक्टर चालक को अरबाज पठान ने अपने वाहन के लिए काम पर रखा था, जिसके बाद पवार ने पठान से उसके चालक को काम पर रखने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि पवार ने पठान पर कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हमला किया, जिससे पठान को गंभीर चोटें आईं और उसकी उंगली भी टूट गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग पठान के समर्थन में सामने आए और पवार का समर्थन करने वाले लोगों पर पथराव किया। पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारी ने बताया कि पठान को लातूर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- गोंडपिपरी तालुका को सूखा प्रभावित सूची से हटाया, किसान नाराज़, ज़िले के 14 तालुका शामिल

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों समूहों के 13 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने नरसिंह पवार को गिरफ्तार कर लिया और इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Latur group clash one arrested tractor driver dispute hadolti village

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 08:33 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Latur
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

‘हॉरर हाउस’ में पांच साल: जिंदा कंकाल बनी बेटी…बाप की तड़पकर मौत, होश उड़ा देगी यूपी की ये कहानी

2

शिवसैनिकों का विधायक प्रकाश सुर्वे के खिलाफ प्रदर्शन, प्रवीण दरेकर के भाई को टिकट मिलने से नाराज़गी

3

UP की सत्ता का बदला मिजाज! ब्राह्मणों के हाथ में 23 साल कमान, अब 32 साल से क्यों दूर है सीएम पद?

4

भाजपा ने पूर्व महापौर सहित 63 के टिकट काटे, कांग्रेस ने भी लगभग 50 प्रतिशत प्रत्याशियों का किया पत्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.