-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latest Live Updates Maharashtra Politics Crime Nagpur News Mumbai Pune 14 August
Maharashtra News Live: नासिक में तेज धमाके से मची दहशत, लोगों ने महसूस किए भूकंप जैसे झटके
- Written By: आकाश मसने , सोनाली चावरे
Maharashtra News Live Updates: नासिक में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र के कोल्हापुर की माधुरी हथिनी को वनतारा शिफ्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। 11 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ हथिनी को वनतारा भेजे जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई थी। हथिनी के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोग, धार्मिक संगठन और राज्य सरकार अलग-अलग राय रख रहे हैं। हथिनी पिछले 34 सालों से कोल्हापुर स्थित स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी संस्थान मठ में रह रही थी। राज्य की हर छोटी-बड़ी ताजातरीन और लाइव अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग में…
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
बेटे के सामने बुजुर्ग पिता को खींच ले गया बाघ, भंडारा के तुमसर वन क्षेत्र में हुई खौफनाक घटना, मुआवजे की मांग
CM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
14 Aug 2025 09:43 PM (IST)
14 Aug 2025 09:43 PM (IST)नांदेड़ से होता है भारत के ‘तिरंगे’ का निर्माण
देश जहां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं महाराष्ट्र का एक छोटा सा शहर देशभक्ति की तैयारियों में बड़ी भूमिका निभा रहा है। नांदेड़ में मराठवाड़ा खादी ग्रामोद्योग समिति का मुख्यालय है। यह भारत के उन गिने-चुने आधिकारिक केंद्रों में से एक है, जहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण सरकारी मानकों के अनुसार किया जाता है। पूरी खबर यहां पढ़ें
14 Aug 2025 09:06 PM (IST)
14 Aug 2025 09:06 PM (IST)डिब्बावालों को मिलेगा 25,50,000 रुपये में मकान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सहयोग और विधायक श्रीकांत भारती के प्रयासों से अत्याधुनिक ‘डिब्बावाला अंतर्राष्ट्रीय अनुभव केंद्र’ का निर्माण किया गया। गुरुवार को सीएम फडणवीस ने ‘डिब्बावाला अंतर्राष्ट्रीय अनुभव केंद्र’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार और बड़ी संख्या में डिब्बावाले उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की कि डिब्बावाले कर्मचारियों को 25,50, 000 लाख रुपए में मकान दिए जाएंगे। इस घोषणा का डिब्बावाले कर्मचारियों ने स्वागत किया।
14 Aug 2025 09:04 PM (IST)
14 Aug 2025 09:04 PM (IST)नासिक में तेज धमाके से मची दहशत, लोगों ने महसूस किए भूकंप जैसे झटके
महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार को दिंडोरी तहसील और उसके आसपास के 25 किलोमीटर के दायरे में एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कुछ घरों को ज़ोरदार झटका भी लगा। इस घटना के बाद, तहसीलदार और तलाठी (ग्राम अधिकारी) ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अब इस रहस्यमयी आवाज के पीछे की वजह बताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
14 Aug 2025 08:26 PM (IST)
14 Aug 2025 08:26 PM (IST)फडणवीस ने किया मुंबई डब्बावाला इंटरनेशनल एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को ‘‘मुंबई डब्बावाला अंतरराष्ट्रीय अनुभव केंद्र'' का उद्घाटन किया। यह ऐसी गैलरी है, जो शहर के मशहूर टिफिन वालों की 135 साल की यात्रा को दर्शाती है। फडणवीस ने उपनगर बांद्रा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘इस केंद्र में आने वाले आगंतुकों को डब्बावालों के इतिहास की झलक मिलेगी।'' मुंबई का डब्बावाला तंत्र वर्ष 1890 में शुरू हुआ था। यह एक व्यक्ति द्वारा टिफिन डब्बा पहुंचाने के अनुरोध पर शुरू हुआ और आज हजारों डब्बावाले रोजाना दो लाख से अधिक टिफिन समय पर पहुंचाते हैं।
14 Aug 2025 07:36 PM (IST)
14 Aug 2025 07:36 PM (IST)भाईंदर पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल ने की आत्महत्या
भाईंदर पुलिस थाने में कार्यरत एक युवा पुलिस कांस्टेबल ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रितिक चौहान ( 24) के रूप में हुई है। इस घटना से मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार रितिक चौहान 2023 की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस दल में शामिल हुए थे और फिलहाल भाईंदर पुलिस थाने में तैनात थे। मूल रूप से नासिक जिले के सिन्नर गांव के निवासी रितिक अपनी मां के साथ भाईंदर पश्चिम के बेकरी गली स्थित किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि रितिक की मां दो दिन पहले किसी काम से गांव गई थीं। गुरुवार सुबह पुलिस को उनके फांसी लगाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
14 Aug 2025 06:51 PM (IST)
14 Aug 2025 06:51 PM (IST)मीट बैन विवाद के बीच कल इस बड़े नेता के घर ‘मटन पार्टी’, सीएम को भी न्योता
महाराष्ट्र की कुछ नगर पालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर मटन की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह मुद्दा अब काफी गरमा गया है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रामक हो गया है। राज्य की कुछ नगर पालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिससे राज्य में माहौल गरमा गया है। विपक्ष सरकार के इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहा है। विपक्ष ने इस फैसले के खिलाफ काफी आक्रामक रुख अपनाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
14 Aug 2025 05:23 PM (IST)
14 Aug 2025 05:23 PM (IST)महाराष्ट्र मीट बैन विवाद पर भड़के राज ठाकरे
मीट बैन को लेकर कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के आदेश पर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वेज-नॉनवेज को लेकर विवाद करना गलत है। पूरी खबर यहां पढ़ें
14 Aug 2025 02:58 PM (IST)
14 Aug 2025 02:58 PM (IST)किसी नेता के जाने से शिवसेना पर कोई फर्क नहीं पड़ता
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) युवा सचिव विधायक वरुण सरदेसाई ने दावा किया है कि अगर कोई नेता या विधायक पार्टी छोड़ता है, तो इससे शिवसेना पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने एक संस्थान का निर्माण किया है। आज नासिक दौरे के दौरान मैंने बहुत कुछ नया देखा। जब तक मतदाताओं को हमारे दिल में आस्था है, तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता। विधायक सरदेसाई अपने नासिक दौरे के दौरान उत्तर महाराष्ट्र के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस बैठक में उन्होंने पार्टी के कामकाज पर चर्चा की। उन्होंने संगठन के काम, सामने आने वाली समस्याओं और आगामी चुनावों में क्या भूमिका निभानी है, जैसे मुद्दों पर पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि हमें कुछ नियुक्तियां करनी हैं।
14 Aug 2025 01:52 PM (IST)
14 Aug 2025 01:52 PM (IST)एक साल पहले गुमशुदा हुई बच्ची की हत्या के आरोप में दो रिश्तेदार गिरफ्तार
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक साल पहले लापता हुई एक बच्ची की हत्या के मामले में उसके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रायगढ़ जिले में बच्ची के रिश्तेदार ने पिछले साल कथित तौर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी और फिर अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके शव को गद्दे में लपेटकर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था।
14 Aug 2025 12:55 PM (IST)
14 Aug 2025 12:55 PM (IST)मुंबई को झुग्गी-मुक्त बनाना सरकार की नीति - एकनाथ शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार की नीति मुंबई को झुग्गी-मुक्त बनाना है। वे बीडीडी के पहले चरण के तहत घरों की चाबियां वितरित किए जाने के अवसर पर नागरिकों से बातचीत कर रहे थे।
14 Aug 2025 12:23 PM (IST)
14 Aug 2025 12:23 PM (IST)मांस बिक्री पर 15 अगस्त को प्रतिबंध, कल्याण में सुरक्षा कड़ी की गई
महाराष्ट्र में कुछ राजनीतिक दलों और कसाई संघों ने स्वतंत्रता दिवस पर मांस की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने के ठाणे जिले की कल्याण नगर निगम के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है जिसके मद्देनजर कल्याण इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
14 Aug 2025 11:13 AM (IST)
14 Aug 2025 11:13 AM (IST)स्वतंत्रता दिवस पर ‘ऑपरेशन सिंदूर' के सम्मान में प्रस्तुति देंगे ‘बॉम्बे सैपर्स'
पुणे का ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा शुक्रवार को ‘बॉम्बे सैपर्स मिलिट्री बैंड' की दिल को छू लेने वाली धुनों से गूंजेगा। यह स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम का हिस्सा होगा, जिसके जरिए ‘ऑपरेशन सिंदूर' की भावना और भारतीय सशस्त्र बलों के साहस का सम्मान किया जाएगा।
14 Aug 2025 10:35 AM (IST)
14 Aug 2025 10:35 AM (IST)नागपुर में सर्पदंश से युवक की मौत, परिजनों ने एम्स में किया हंगामा
नागपुर में सर्पदंश के बाद समय पर उपचार नहीं करने की वजह से 17 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर में नाबालिग की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
14 Aug 2025 09:55 AM (IST)
14 Aug 2025 09:55 AM (IST)मीट बिक्री पर रोक को लेकर मंत्री कदम ने दिया जवाब
स्वतंत्रता दिवस पर कुछ जगहों पर मीट बिक्री पर रोक के आदेश को लेकर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि हमारी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। बता दें कि 15 अगस्त को महाराष्ट्र के कुछ जगहों को मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी दिन जन्माष्टमी भी है।
14 Aug 2025 09:14 AM (IST)
14 Aug 2025 09:14 AM (IST)ठाणे में कैफे में आग लगी, 35 लोगों को निकाला गया
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में स्थित कैफे में गुरुवार तड़के आग लग गई, जिसके बाद 35 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आग कलवा (पश्चिम) के खारेगांव में छह मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित ‘पारसिक कैफे' में लगी थी।
14 Aug 2025 08:23 AM (IST)
14 Aug 2025 08:23 AM (IST)नागपुर की गीता शेजवल को गोली चलाने के मामले में हाई कोर्ट से राहत
आरटीओ अधिकारी पर गोली चलाने के मामले में नागपुर की बजाजनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी बनाई गई वाहन निरीक्षक गीता शेजवल को हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने शेजवल के खिलाफ सभी मामलों को रद्द करने का आदेश दिया है। 7 मई 2022 की सुबह करीब 6.45 बजे आरटीओ अधिकारी संकेत गायकवाड़ ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी वर्दी पहन रहे थे। इस दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी।
14 Aug 2025 07:47 AM (IST)
14 Aug 2025 07:47 AM (IST)मुंबई में बारिश शुरू, IMD ने दी चेतावनी
महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय है और बारिश का दौर शुरू है। मुंबई समेत तटीय इलाकों में गुरुवार को सुबह से बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिया, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है।
#WATCH | Maharashtra | Rain lashes parts of Mumbai.
Visuals from Wadala. pic.twitter.com/XToKGKkRdR
— ANI (@ANI) August 14, 2025
14 Aug 2025 07:10 AM (IST)
14 Aug 2025 07:10 AM (IST)माधुरी हथिनी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
महाराष्ट्र के कोल्हापुर की माधुरी हथिनी को वनतारा शिफ्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। 11 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ हथिनी को वनतारा भेजे जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई थी। हथिनी के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोग, धार्मिक संगठन और राज्य सरकार अलग-अलग राय रख रहे हैं।
14 Aug 2025 06:52 AM (IST)
14 Aug 2025 06:52 AM (IST)नागपुर में बंद घर से उड़ाया 5.09 लाख के गहने व नकदी
नागपुर के जूनी कामठी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से 20,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के गहनों समेत 5,09,321 रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारिसपुरा निवासी नकीब अख्तर नियाज अख्तर (34) अपने परिवार के साथ अन्य शहर गए हुए थे। उनकी गैर हाजिरी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 20,000 और कीमती गहनों समेत 5,09,321 रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
14 Aug 2025 06:50 AM (IST)
14 Aug 2025 06:50 AM (IST)वोट चोरी के आरोप में आज कांग्रेस का कैंडल मार्च
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है। नागपुर में गुरुवार की शाम 7 बजे वैरायटी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास से ‘वोट चोर, कुर्सी छोड़ो’ के नारे के साथ कैंडल मार्च निकाला जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में यह मार्च निकाला जाएगा। पार्टी ने सभी पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश सेल प्रमुख, प्रदेश पदाधिकारी, शहर कांग्रेस समिति के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व नगरसेवक, मनपा प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
Latest live updates maharashtra politics crime nagpur news mumbai pune 14 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Jul 08, 2026 | 10:45 AMचंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
Jul 08, 2026 | 10:41 AMबेटे के सामने बुजुर्ग पिता को खींच ले गया बाघ, भंडारा के तुमसर वन क्षेत्र में हुई खौफनाक घटना, मुआवजे की मांग
Jul 08, 2026 | 10:39 AMCM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
Jul 08, 2026 | 10:39 AMअब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह को लेकर उठे सवाल, कलेक्टर ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम
Jul 08, 2026 | 10:34 AMसिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
Jul 08, 2026 | 10:31 AMHormuz Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत आ रहे LNG टैंकर पर ड्रोन अटैक, इंजन रूम में लगी भीषण आग
Jul 08, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM










