Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारी बारिश के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर लैंडस्लाइड, रेल सेवाएं प्रभावित

रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं। बताया जा रहा है कि यह लैंडस्लाइड शाम करीब पांच बजे विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के ठीक बाहर हुआ। इसके वजह से कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 15, 2024 | 08:37 AM

कोंकण रेलवे मार्ग पर लैंडस्लाइड से रेल सेवाएं प्रभावित (फोटो सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई समेत कोंकण इलाकों में पिछले 48 घंटों से भारी बारिश जारी है। इस बीच रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में रविवार शाम भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं। बताया जा रहा है कि यह लैंडस्लाइड शाम करीब पांच बजे विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के ठीक बाहर हुआ। इसके वजह से कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई है। जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए है। रेलवे सेवाएं बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोंकण रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि भूस्खलन शाम करीब पांच बजे विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के ठीक बाहर हुआ। उन्होंने कहा, “उस समय इस खंड से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी।” अधिकारी ने बताया कि कोंकण मार्ग पर विभिन्न स्टेशनों पर लंबी दूरी की पांच- छह ट्रेन रोक दी गई हैं।

दो-तीन घंटे में फिर से शुरू होंगी रेलवे

अधिकारी ने बताया कि पटरी साफ करने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को घटनास्थल पर ले जाया गया है। अधिकारी ने कहा, “एक जेसीबी पहले ही मौके पर पहुंच चुकी है और एक पोकलेन मशीन भी आने वाली है। दो-तीन घंटे में सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

आज का राशिफल 07 जनवरी 2025: इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

बिपाशा बसु: ‘डस्की ब्यूटी’ जिसने रंग के तानों को चुनौती देकर बनाई पहचान, ठुकराए कई ऑफर

152 विमान और ब्लैकआउट, बेडरूम से कैसे दबोचे गए मादुरो? ट्रंप ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

मौसम विभाग ने रविवार को बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। पिछले 24 घंटों में मराठवाड़ा और विदर्भ में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य तटीय क्षेत्रों की तुलना में कम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रविवार को इन क्षेत्रों में हल्की या छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

मुंबई में बारिश में कुछ कमी आने का पूर्वानुमान

मुंबई और इसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इन स्थानों पर बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में दक्षिण मुंबई में कोलाबा वेधशाला में 92 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों के सांताक्रूज वेधशाला 142 मिमी बारिश हुई। विभाग ने रविवार को मुंबई में बारिश में कुछ कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Landslide on konkan railway route affects rail services

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2024 | 08:37 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.