नहाते समय खींची फोटो, फिर 10 साल तक किया बलात्कार, जालना में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना

Jalna Crime News: जालना के पारध में 25 वर्षीय युवती से 15 साल की उम्र से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग। आरोपी शेख इमरान पर बुर्का पहनने और नमाज सिखाने का दबाव बनाने का आरोप।
Photo taken while bathing, followed by 10 years of rape a spine-chilling incident comes to light in Jalna.
प्रतीकरत्मक फोटो (सोर्स: साेशल मीडिया)
Published on
Updated on

Forced Religious Conversion Jalna: महाराष्ट्र के जालना जिले के पारध इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीयता और धार्मिक सौहार्द पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह मात्र 15 साल की थी, तब से उसके साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में पारध पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख इमरान शेख हबीब और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

नहाते वक्त खींची फोटो, फिर शुरू हुआ अत्याचार

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह प्रताड़ना साल 2016 में शुरू हुई थी। मुख्य आरोपी शेख इमरान ने तब पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो चोरी-छिपे उस वक्त लिए थे जब वह नहा रही थी। इन अश्लील तस्वीरों के दम पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। पिछले 10 वर्षों में आरोपी ने भोकरदन, वालसावंगी, पारध, जालना शहर और संभाजीनगर के विभिन्न ठिकानों पर ले जाकर पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

जबरन बुर्का और धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता ने अपनी शिकायत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसका आरोप है कि आरोपी शेख इमरान उसे जबरदस्ती बुर्का पहनने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं, उसे उर्दू और मराठी भाषा में कुरान पढ़ने के लिए दी गई। आरोपी वीडियो कॉल के जरिए उसे नमाज पढ़ने का तरीका सीखने के लिए मजबूर करता था और उस पर अपना धर्म छोड़ने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

SP तेगबीर सिंह संधू का बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए जालना के पुलिस अधीक्षक (SP) तेगबीर सिंह संधू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पारध पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SP संधू ने कहा, हमने मुख्य संदिग्ध शेख इमरान और उसके भाई शेख जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है। पीड़िता ने जो बयान दिए हैं, उनकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले के हर पहलू, विशेषकर जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

इलाके में तनावपूर्ण शांति

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। 10 साल तक एक मासूम बच्ची और फिर युवती के साथ हुए इस जघन्य अपराध ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर डाल दिया है। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जांच के जरिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com