Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध बालू विवाद के धंधे में युवक की हत्या

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Aug 24, 2022 | 06:15 PM
Follow Us
Follow Us:

जलगांव : जिले में हत्याओं (Murders) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में गत चार दिनों में तीन हत्या से जिला दहल उठा है। पुलिस (Police) की लापरवाही के कराण चोरी लूट पाठ हत्या का सिलसिला दिन-बा-दिन जारी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगया है की पुलिस की अवैध वसूली (Extortion) और गैरकानूनी कारोबार (Illegal Business) को समर्थन और सहूलियत के कारण जिले में अपराध का ग्राफ बड़ा है। दो दिन पहले यावल तालुका के चित्तोड़ा में दो दिन पहले जहां हत्या का मामला अभी ताजा है। वहीं आज एक और हत्या का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि हत्या रेत माफिया के बीच विवाद को लेकर एसएमआईटी कॉलेज के पास हुई है। मृतक का नाम भावेश उत्तम पाटिल है।

मृतक के शरीर पर 43 वार किए गए

शहर के निवृत्ति नगर निवासी 28 वर्षीय भावेश उत्तम पाटिल को बीती रात आधी रात के बाद अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से चाकू मार दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी से घटना के पीछे हत्यारों के नामों का खुलासा हुआ। मृतक भावेश उत्तम पाटिल के चचेरे भाई कैलास मंगल पाटिल ने जिला पेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक की शरीर पर 43 वार किये गए। भावेश उत्तम पाटिल की रात करीब 12 बजे निवृत्ति नगर इलाके में बंधन बैंक के सामने हत्या कर दी गई। मनीष नरेंद्र पाटिल और भूषण रघुनाथ सपकाले दोनों ने पूर्व रंजिश के चलते भावेश को धारदार हथियार से चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस जांच कर रही

मनीष नरेंद्र पाटिल और भूषण रघुनाथ सपकाले दोनों के खिलाफ जिला पेठ पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 301 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली, सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, पुलिस निरीक्षक अरुण धनवाड़े,  किशोर पवार समेत अन्य ने मौके का दौरा किया। आगे की जांच पीआई धनवाड़े के मार्गदर्शन में जितेंद्र सुरवाड़े द्वारा की जा रही है। चर्चा यह भी है कि अवैध बालू कारोबार के लेनदेन की वजह से घटना हुई।

सम्बंधित ख़बरें

मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

Seelampur Murder: कुणाल हत्याकांड में 8 आरोपी दबोचे गए, कौन है लाला जिसका पता न बताने पर की थी वारदात

Delhi Crime News: दिल्ली के सीलमपुर में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग, जमकर हंगामा

Youth killed in illegal sand dispute business

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2022 | 06:15 PM

Topics:  

  • Murder of youth

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.