5 करोड़ के इनाम की दौड़: जलगांव में बुनियादी सुविधाएं सुधारने पर जोर, 90 करोड़ से बदलेंगे गांव

Mukhyamantri Samruddh Panchayat Raj Abhiyan: समृद्ध पंचायत राज अभियान में जलगांव के गांवों को आगे लाने की तैयारी शुरू है। 90 करोड़ रुपए की निधि से सुविधाओं को दुरुस्त कर बदलाव लाया जाएगा।
Jalgaon Gram Panchayat Development
मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियानसोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान में अव्वल ग्राम पंचायत को 5 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

  • जलगांव जिले में घरकुल योजना का अब तक करीब 40 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है।

  • जनसुविधा योजना के तहत गांवों के विकास के लिए 90 करोड़ रुपये का निधि उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • अभियान में 100 अंकों के मूल्यांकन के लिए 16 विभाग मिलकर काम करेंगे।

Jalgaon Gram Panchayat Development: गांवों को प्रदेश में अव्वल बनाने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत को 5 करोड़ रुपए का प्रथम पुरस्कार मिलेगा। लेकिन इस पुरस्कार की दौड़ में जलगांव जिले की ग्राम पंचायतों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने गांवों की बुनियादी समस्याएं दूर करने की है।

कहीं पेयजल संकट का खतरा है, कहीं स्वच्छता और सड़क जैसी सुविधाओं की कमी है, तो कहीं स्वीकृत घरकुलों का काम अधूरा पड़ा है। जिले में घरकुल योजना का अब तक करीब 40 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हुआ है। ऐसे में पालकमंत्री गुलाबराव पाटील ने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर विकास कार्यों में तेजी लाने और जिले को राज्य में प्रथम स्थान दिलाने का आह्वान किया।

जिला परिषद की ओर से आयोजित अभियान की जिलास्तरीय कार्यशाला में पालकमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सरकारी आदेशों और बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। गांवों में विकास की ऐसी जनभागीदारी तैयार हो, जिसमें ग्रामीण, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और प्रशासन सभी की सक्रिय भूमिका हो। उन्होंने ग्राम पंचायतों को स्वच्छता, पेयजल, स्कूल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए।

90 करोड़ के निधि से गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी

जनसुविधा योजना के तहत 90 करोड़ रुपए का निधि उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके माध्यम से गांवों में श्मशानभूमि, सड़क, पानी की टंकियां, सीसीटीवी कैमरे और शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

पालकमंत्री ने संभावित जलसंकट को देखते हुए जलसंधारण कार्यों पर विशेष जोर दिया। जलतारा उपक्रम के माध्यम से बारिश का पानी रोकने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों को जनभागीदारी से काम करने को कहा।

Jalgaon Gram Panchayat Development
मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियानसोर्स- नवभारत
Jalgaon Gram Panchayat Development
महाराष्ट्र के 4 परिवहन मंडलों में बनेंगे 300 आधुनिक बस स्टॉप, सरकार खर्च करेगी 60 करोड़

अफसरों को बैठकों से निकलकर गांवों में जाने के निर्देश

पालकमंत्री ने ग्रामसेवकों, गटविकास अधिकारियों और जिला परिषद के अधिकारियों की गांववार जिम्मेदारी तय कर नियमित क्षेत्रीय दौरे करने को कहा। उन्होंने कहा कि केवल बैठकों और सरकारी निर्देशों से गांवों का विकास नहीं होगा।

अधिकारियों को प्रत्यक्ष गांवों में जाकर योजनाओं की प्रगति और समस्याओं का जायजा लेना होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार जीआर और सीआर पर चलती है, लेकिन यह अभियान केवल अधिकारियों-कर्मचारियों तक सीमित न रहकर पूरे गांव का जनआंदोलन बनना चाहिए।

Jalgaon Gram Panchayat Development
आदिवासियों की जमीन पर कब्जे का आरोप, राहुल नार्वेकर का पलटवार; संजय राउत को मानहानि के मुकदमे की चेतावनी

कार्यशाला में जल संरक्षण, महिला बचत समूह

जिलाधिकारी रोहन घुगे ने बताया कि अभियान में 100 अंकों के मूल्यांकन के लिए 16 विभागों को समन्वय से काम करना होगा। हर महीने विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी करिश्मा नायर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पुरस्कार हासिल करना नहीं, बल्कि गांवों में स्थायी और बुनियादी बदलाव लाना है। कार्यशाला में सांसद स्मिता वाघ, विधायक सुरेश भोले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी करिश्मा नायर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पुरस्कार तक सीमित नहीं, बल्कि गांवों में बुनियादी बदलाव लाना है। कार्यशाला में जल संरक्षण, महिला बचत समूह, सूखा निवारण, कृषि, सुशासन, बाल विवाह मुक्त भारत और रोजगार आजीविका मिशन सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया।

- नवभारत लाइव के लिए जलगांव से वाहिद काकर की रिपोर्ट