Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधायक मंगेश चौहान को 30 तक पुलिस कस्टडी, जानें क्या है मामला

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 27, 2021 | 09:24 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव. विधायक मंगेश चौहान (MLA Mangesh Chauhan) को महावितरण (Mahavitaran) अभियंता को बंधक बनाकर धक्का-मुक्की करने और कार्यालय को ताला जड़ने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया था। शनिवार को विधायक मंगेश चौहान समेत 31 संदिग्धों को अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने विधायक समेत सभी को 30 मार्च तक पुलिस हिरासत (Police Custody) में रखने का आदेश दिया है।

चालीसगांव के विधायक मंगेश चव्हाण पर आरोप है कि उन्होंने जलगांव परिमंडल कार्यालय में अभियंता मोहम्मद फारूक शेख से अभद्र व्यवहार करते हुए रस्सी से जकड़ लिया और बंधक बनाया। शुक्रवार की शाम, चालीसगांव के विधायक मंगेश चव्हाण तालुका के किसानों के साथ जलगांव में सहकारी औद्योगिक इस्टेट में  महावितरण के संभागीय कार्यालय  में अधीक्षक अभियंता मोहम्मद फारूक से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने तालुका में सात हजार किसानों के बिजली के कनेक्शन बंद होने के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक अभियंता से अभद्र व्यवहार किया। उन पर रुपए फेंके और क्रोधित होकर रस्सी से बांध दिया। इतने पर ही रुके नहीं, उन्हें बाहर निकाल कर कमरे को ताला भी जड़ दिया। 

 

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर DBA चुनाव: अध्यक्ष और सचिव पद पर कड़ा मुकाबला, सुरक्षित वोट और गुप्त गठबंधन बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

स्थानीय विधायकों की अनदेखी? जलगांव के मंगेश चव्हाण को मिली नासिक की कमान, भाजपा में असंतोष की सुगबुगाहट

Panvel Water Crisis: पनवेल के 29 गांवों को मिलेगा पानी-सिवरेज समाधान, MIDC देगा जमीन

पानी पीने के बाद भी सूख रहा है बार-बार गला? शरीर में छिपी इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है

मोहम्मद फारुक को कुर्सी से बांधकर विधायक चौहान किसानों के बांध पर ले जा रहे थे, लेकिन एमआईडीसी पुलिस के मौके पर पहुंचने के कारण यह संभव नहीं हुआ। इस दौरान पुलिस ने मंगेश चौहान समेत 31 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। एमआईडीसी पुलिस ने इंजीनियर फारूक की शिकायत के अनुसार, विधायक चव्हाण सहित 40 से 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में विधायक मंगेश चव्हाण सहित 31 लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

Mla mangesh chauhan gets police custody till 30

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2021 | 09:24 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.