जलगांव में विदाई समारोह, विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों का संदेश; शिक्षा और नैतिकता पर जोर

Jalgaon College Event: जलगांव के इक्रा H.J. धीम कॉलेज में विदाई समारोह व वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां वक्ताओं ने शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण व नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।
Student Farewell Ceremony in Jalgaon: The Purpose of Education Is Not Merely a Degree, But Also Character Building — Dr. Abdul Karim Salar
Jalgaon Student Motivation Event( Source: Social Media )
Updated on

Jalgaon Student Motivation Event: जलगांव शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जीवन में सफलता प्राप्त करना है। यह विचार इकरा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित इक्रा एच.जे. धीम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में आयोजित विदाई समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उभरकर आए, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अब्दुल करीम सालार ने विद्यार्थियों को जीवन के वास्तविक मूल्यों का पाठ पढ़ाया।

डॉ. अब्दुल करीम सालार ने अपने संबोधन में नैतिकता पर जोर देते हुए कहा कि असली शिक्षा वही है जो व्यक्ति के व्यवहार, आचरण और नैतिक मूल्यों में दिखाई दे, किताबों का ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह आपके जीवन और चरित्र में नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर सीखने की सीख दी

कॉलेज की उपलब्धियों पर चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अख्तर शाह द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. वकार शेख ने स्वागत भाषण में कॉलेज की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास में संस्थान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीपीओ नितिन गुनापुरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है।

इसके अलावा प्रो. डॉ. यूसुफ पटेल और प्रो. डॉ. फिरदौस ने भी छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

सायम शेख 'बेस्ट स्टूडेंट'

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस वर्ष का प्रतिष्ठित 'बेस्ट स्टूडेंट' पुरस्कार सायम शेख को प्रदान किया गया।

पुरस्कारों की घोषणा डॉ. मुस्तकीम बागवान, प्रो. डॉ. इरफान बशीर और डॉ. चांद खान ने की। इस गरिमामयी समारोह में अब्दुल रशीद शेख, एजाज मलिक, प्रो. जफर शेख, अब्दुल मजीद सेठ और अब्दुल अजीज सालार सहित कई गागमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रो. डॉ. तनवीर खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com