जलगांव जिला बैंक चुनाव: किसान समता पैनल ने फूंका बिगुल, रावेर में त्रिकोणीय मुकाबला

Shirish Chaudhary Raver Jalgaon: जलगांव जिला सहकारी बैंक चुनाव में किसान समता पैनल ने ओंकारेश्वर में पूजा कर प्रचार शुरू किया। शिरीष चौधरी ने सत्ता वर्चस्व पर सवाल उठाए; 29 नवंबर को वोटिंग होगी।
Jalgaon District Bank Election Mahayuti Jayashree Patil
जलगांव जिला बैंक(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जलगांव जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हुईं।

  • महाआघाड़ी समर्थित किसान समता पैनल ने ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना के साथ प्रचार शुरू किया।

  • पूर्व विधायक शिरीष चौधरी ने परिवारवाद और सत्ता के वर्चस्व का मुद्दा उठाया।

  • पैनल ने अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से सात उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

Jalgaon District Central Cooperative Bank Election 2026: जलगांव जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बैंक की वर्ष 2026-31 की पंचवर्षीय चुनाव प्रक्रिया के बीच महाआघाड़ी समर्थित सर्वदलीय किसान समता पैनल ने रावेर तहसील के श्रीक्षेत्र ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक शिरीषदादा चौधरी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि और पैनल के उम्मीदवार मौजूद रहे। प्रचार के शुभारंभ के साथ ही चुनावी मुकाबले में सत्ता के वर्चस्व, परिवारवाद और सहकारी संस्थाओं में सामान्य सदस्यों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा केंद्र में आ गया है।

शिरीष चौधरी ने उठाया सत्ता के वर्चस्व का मुद्दा

प्रचार शुभारंभ के दौरान पूर्व विधायक शिरीष चौधरी ने सत्ताधारियों के वर्चस्व और परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ किसान समता पैनल की लड़ाई का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि सहकारिता क्षेत्र किसी व्यक्ति या परिवार की निजी जागीर नहीं है।

यह किसानों, बैंक के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं के विश्वास पर खड़ा है। ऐसे में सामान्य सदस्यों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और उनके हितों को निर्णय प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

पैनल की ओर से भी यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जिला बैंक का चुनाव केवल सत्ता और पदों की लड़ाई नहीं, बल्कि सहकारी संस्थाओं के भविष्य, किसानों के हितों और सदस्यों के अधिकारों से जुड़ा विषय है।

Jalgaon District Bank Election Mahayuti Jayashree Patil
उल्हासनगर को मुंबई-3 बनाने की तैयारी, मेट्रो से लेकर फ्रीहोल्ड तक CM फडणवीस ने गिनाए विकास के रोडमैप

कई दलों के नेता एक मंच पर

प्रचार के शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) के जिलाध्यक्ष प्रमोद बापू पाटील, कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष धनंजयभाऊ चौधरी, जिला बैंक के पूर्व संचालक राजीव पाटील, राष्ट्रवादी किसान सेल के जिलाध्यक्ष सोपान पाटील, शिवसेना के रावेर लोकसभा प्रमुख प्रल्हाद महाजन, डॉ. राजेंद्र पाटील, डॉ. सुरेश पाटील, संदीप पाटील, हरीश सेठ गनवाणी, रमेश महाजन, प्रशांत महाजन, सुनील देवरे, अन्ना राजमल पाटील, अनिल अग्रवाल, बाळू महाजन सर और किशोर पाटील सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पैनल में सात उम्मीदवार, रावेर में त्रिकोणीय मुकाबला

किसान समता पैनल ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इनमें योगीराज गबाजी पाटील (रावेर प्राथमिक कृषि ऋण संस्था), प्रशांत लिलाधर चौधरी (यावल प्राथमिक कृषि ऋण संस्था), ज्योति नाना पाटील और सुलोचना भगवान पाटील (महिला आरक्षित), सुनील प्रकाश देवरे (अन्य पिछड़ा वर्ग), विकास ज्ञानेश्वर वाघ विमुक्त जाति एवं घुमंतू जनजाति रावेर के प्राथमिक कृषि ऋण संस्था निर्वाचन क्षेत्र में योगीराज गबाजी पाटील को ट्रैक्टर, राजेंद्र पंढरीनाथ चौधरी को कप-प्लेट और रमेश नगराज पाटील को सीटी चुनाव चिह्न मिला है। इस कारण यहां त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है।

Jalgaon District Bank Election Mahayuti Jayashree Patil
पंडित नेहरू ने की थी इस मर्सिडीज-बेंज से यात्रा! मुंबई में क्लासिक कार रैली को प्रताप सरनाईक ने दिखाई हरी झंडी

29 नवंबर को मतदान, 30 को मतगणना

18 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रचार ने गति पकड़ ली है। उम्मीदवार सहकारी संस्थाओं के सदस्यों, मतदाताओं और संस्था संचालकों से संपर्क कर रहे हैं। जिला बैंक के चुनाव के लिए 29 नवंबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 30 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

अब इस चुनाव में किसान समता पैनल की सर्वदलीय एकजुटता को मतदाता सदस्यों का कितना समर्थन मिलता है और जिला बैंक की सत्ता का समीकरण किस दिशा में जाता है, इस पर सहकारिता क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।

- नवभारत लाइव के लिए धुले से वाहिद काकर की रिपोर्टt