जलगांव जिला बैंक के नाम पर सियासी तंज: मंत्री-सांसद-विधायक सहकारी बैंक नामकरण का व्यंग्यात्मक कार्ड वायरल

Jalgaon District News: जलगांव जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप पर तंज कसते हुए 'मंत्री-सांसद-विधायक सहकारी बैंक' नामकरण समारोह का व्यंग्यात्मक निमंत्रण वायरल हुआ है।
Satirical invitation in the name of the District Bank goes viral
जलगांव जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जिला बैंक के नाम पर व्यंग्यात्मक निमंत्रण वायरल।

  • ‘मंत्री-सांसद-विधायक सहकारी बैंक’नाम से तंज।

  • बैंक में नेताओं के वर्चस्व पर उठे सवाल।

  • चुनावी माहौल में राजनीतिक चर्चा तेज।

Jalgaon District Central Cooperative Bank: जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के नाम पर इन दिनों सोशल मीडिया में सियासी तंज कसने वाला एक निमंत्रण चर्चा का विषय बना हुआ है। बैंक का प्रस्तावित नया नाम ‘जलगांव जिला मंत्री, सांसद, विधायक सहकारी बैंक’ बताते हुए 29 नवंबर को नामकरण समारोह आयोजित करने का व्यंग्यात्मक निमंत्रण वायरल किया गया है। इसके जरिए बैंक के कामकाज में जनप्रतिनिधियों के कथित बढ़ते वर्चस्व और राजनीतिक हस्तक्षेप पर निशाना साधा गया है।

शिवसेना के जामनेर तालुका प्रमुख एड. प्रकाश पाटील के नाम से प्रसारित इस निमंत्रण में रविवार, 29 नवंबर 2026 को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक रिंग रोड स्थित बैंक परिसर में नामकरण समारोह आयोजित होने का उल्लेख है। निमंत्रण में एक और तंज कसते हुए लिखा गया है कि समारोह में केवल मंत्री, सांसद और विधायकों के परिजनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

Satirical invitation in the name of the District Bank goes viral
26/11 की वो खौफनाक रात... जब मल्लिका जगद ने बचाई 60 से ज्यादा जानें, ताज होटल में पूरी रात दिखाई हिम्मत

किसानों-खातेदारों की बैंक पर नेताओं के वर्चस्व का तंज

जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक किसानों, जमाकर्ताओं, सहकारी संस्थाओं और आम खाताधारकों की संस्था है। ऐसे में बैंक के कामकाज और सत्ता संचालन में राजनीतिक नेताओं के प्रभाव को लेकर इस व्यंग्यात्मक निमंत्रण के माध्यम से नाराजगी जाहिर करने की कोशिश की गई है। संदेश यह है कि बैंक किसी जनप्रतिनिधि की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि सहकारिता क्षेत्र की सामूहिक संस्था है।

Satirical invitation in the name of the District Bank goes viral
अखाड़ों की गोपनीय जांच में 50 संतों की गतिविधियां संदिग्ध, महामंडलेश्वर पदवी की पात्रता पर उठे सवाल

चुनावी माहौल में मिला नया राजनीतिक मुद्दा

जलगांव जिला बैंक के चुनाव की सरगर्मी के बीच इस निमंत्रण ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। हालांकि, बैंक के नाम में बदलाव या 29 नवंबर को किसी आधिकारिक नामकरण समारोह की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह निमंत्रण राजनीतिक व्यवस्था और बैंक के सत्ता समीकरणों पर व्यंग्य के रूप में देखा जा रहा है। एड. प्रकाश पाटील की इस पहल पर आधिकारिक भूमिका और बैंक प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

- नवभारत लाइव के लिए जलगांव से वाहिद काकर की रिपोर्ट