-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Five Bangladeshi Women Living Illegally In Maharashtra Arrested
ठाणे जिले में अवैध तरीके से रह रहीं 5 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने लिया एक्शन
- Written By: किर्तेश ढोबले
पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरा रोड इलाके में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं, जिसके बाद शनिवार को दो झुग्गियों में छापेमारी की गई। इस दौरान पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया जो पूछताछ के दौरान देश में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं।

5 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड से पुलिस ने बगैर अनुमति और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कि यह कार्रवाई मीरा भयंदर-वसई विरार आयुक्तालय के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने की।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरा रोड इलाके में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं, जिसके बाद शनिवार को दो झुग्गियों में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया जो पूछताछ के दौरान देश में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं।
पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ मीरा रोड और नया नगर थानों में पांचों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के साथ-साथ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम-1946 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Rath Yatra: क्या बिना पुरी जाए भी मिल सकता है महाप्रभु का आशीर्वाद? जानिए घर बैठे भक्ति का सबसे सरल मार्ग
Jagannath Rath Yatra: जब मां लक्ष्मी तोड़ देती है प्रभु जगन्नाथ का रथ, जानिए इस अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी
नागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत
अर्जेंटीना ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, आखिरी मिनटों में पलटा मैच; लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में बनाई जगह
यह भी पढ़ें:- मुंबई-पालघर से 17 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों पर पहचान पत्र बनाने का प्रयास
इससे पहले भी बीते 11 अगस्त को नवी मुंबई इलाके में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद छापा मारकर एक पुरूष व चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
नवी मुंबई पुलिस गिरफ्तारी के बाद कहा था कि पांचों के खिलाफ धाेखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मानव तस्करी निरोध प्रकोष्ठ ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कोपरखैरणे क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा और चार महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाओं की उम्र 34 से 45 वर्ष के बीच है और वे घरेलू सहायिका का काम करती हैं, जबकि पुरुष की उम्र 38 साल है और वह घरों में पुताई का काम करता था। कोपरखैरणे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पांचों जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में दाखिल हुए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Five bangladeshi women living illegally in maharashtra arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rath Yatra: क्या बिना पुरी जाए भी मिल सकता है महाप्रभु का आशीर्वाद? जानिए घर बैठे भक्ति का सबसे सरल मार्ग
Jul 16, 2026 | 07:12 AMJagannath Rath Yatra: जब मां लक्ष्मी तोड़ देती है प्रभु जगन्नाथ का रथ, जानिए इस अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी
Jul 16, 2026 | 07:08 AMनागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत
Jul 16, 2026 | 07:01 AMअर्जेंटीना ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, आखिरी मिनटों में पलटा मैच; लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में बनाई जगह
Jul 16, 2026 | 07:00 AMइंदौर में ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज, नाना पटवारी से देर रात तक पूछताछ
Jul 16, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 जुलाई LIVE: संसद सत्र से पहले राहुल गांधी की आज अहम रणनीतिक बैठक
Jul 16, 2026 | 06:45 AMKatrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
Jul 16, 2026 | 06:16 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM










