लव मैरिज का खौफनाक अंजाम! भुसावल में युवक के उतारे कपड़े, खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, घर पर घुसकर किया हमला

Bhusawal Love Marriage Crime: भुसावल में प्रेम विवाह पर खौफनाक सजा! युवक को निर्वस्त्र कर खंभे से बांधकर पीटा, पत्नी को जबरन ले गए आरोपी। पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार।
Shocking incident in Bhusawal, Maharashtra: Youth stripped and thrashed for love marriage. Police arrest 5 accused. Victim hospitalized with a fractured arm.
भुसावल क्राइम (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Mob Lynching Maharashtra: महाराष्ट्र के भुसावल में एक नवविवाहित युवक को प्रेम विवाह करने पर खंभे से बांधकर पीटा गया और आरोपी उसकी पत्नी को जबरदस्ती लेकर चले गए। बाजारपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुट गई है।

भुसावल के खड़का गांव का करने वाला 25 वर्षीय चेतन दिलीप जंगले ने नासिक में एक युवती से प्रेम विवाह किया था। 19 मार्च को तालुका पुलिस स्टेशन में दोनों पेश हुए और शादी कर ली। दोनों ने शादी की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। चेतन अपने मामा के घर पर रह रहा था।

युवक और युवती को बेरहमी से पीटा

20 मार्च सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास मनोज पाटिल, रूपाली उर्फ पूनम पाटिल, तेजस पाटिल, कोमल पाटिल और 10 से 12 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए। उन्होंने नवविवाहिता युवती और चेतन को मारा-पीटा।

आरोपियों ने चेतन का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। वे चेतन को घर के बाहर लेकर आए और निर्वस्त्र कर खंभे से बांध दिया और लोहे की रॉड और पत्थरों से पीटा। आरोपियों ने नवविवाहिता को मर्जी के खिलाफ अपने साथ ले गए। आरोपियों ने इतने पर भी चेतन को छोड़ा नहीं। चेतन को घर लेकर आए फिर और मारा और उसके माता-पिता को भी पीटा और गालियां दीं।

इलाके में मची सनसनी

आरोपियों ने चेतन के घर को जलाने की धमकी दी। इलाके के लोगों ने समय रहते बीच-बचाव करके चेतन को बचाया। चेतन को घायल हालत में जलगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथ में फ्रैक्चर है।

इस मामले में असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर नितिन देशमुख, बाजारपेट पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर राहुल वाघ के नेतृत्व में आगे की जांच चल रही है। इस घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है। इस बीच, एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अशोक नखाटे और डिविजनल पुलिस ऑफिसर केदार बारबोले ने दौरा कर पूरी घटना का जायजा लिया और जांच के संबंध में निर्देश दिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com