Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे गुट का अपमान…महायुति में तकरार, अनिल पाटिल का ‘तंज’ पड़ा भारी, पवार पर बढ़ा दबाव!

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के खानदेश की सियासी जमीन पर सत्तारूढ़ महायुति के भीतर एक नया और बड़ा विवाद भड़क उठा है, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 23, 2025 | 01:56 PM

एकनाथ शिंदे-अनिल पाटिल-अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalgaon Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के विधायक अनिल पाटिल ने हाल ही में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए अमलनेर के पूर्व विधायक शिरीष चौधरी पर तीखा हमला बोला। अनिल पाटिल ने चौधरी के पक्षांतरण को ‘नंदुरबार जिले में अपनी सियासी जमीन बचाने की कोशिश’ करार दिया और कहा, चौधरी चाहे किसी भी पार्टी में जाएं, फिर चाहे वह AIMIM ही क्यों न हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

महायुति की एकजुटता पर उठे सवाल शिंदे गुट का अपमान?

अनिल पाटिल ने यह भी कहा कि महायुति के तौर पर हमारी प्रतिबद्धता शिवसेना और भाजपा के साथ है, लेकिन चौधरी शिंदे गुट में होने के बावजूद हम उनका विचार नहीं कर सकते। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पाटिल का यह ‘कड़ा तेवर’ महायुति के बैनर तले एकजुट होने का दावा करने वाले नेताओं के बीच निजी रंजिशों और गुटबाजी को दिखाता है। यह बयान शिंदे गुट के नेताओं का अपमान माना जा रहा है।

अनिल पाटिल के बयान पर शिरीष चौधरी ने भी तुरंत और करारा जवाब दिया, जिससे पाटिल की अपनी राजनीतिक पकड़ पर सवाल खड़े हो गए हैं- शिरीष चौधरी ने कहा कि नगरपालिका की राजनीति से अनिल पाटिल का कोई लेना-देना नहीं। पिछले पंचवर्षीय में साहेबराव पाटिल और हमारे पार्षद थे, उनका एक भी पार्षद नहीं था। चौधरी ने यह भी कहा कि यह उम्मीद भी न करें कि हम उनके पास जाएं, कुछ कहें या मांगें।

क्षेत्र में ‘शून्य’ प्रभाव की खुली पोल

नगरपालिका चुनाव में शिवसेना अपने चुनाव चिह्न पर स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। चौधरी के इन शब्दों से अनिल पाटिल के नगरपालिका क्षेत्र में ‘शून्य’ प्रभाव की पोल खुलती है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि नगरपालिका में एक भी पार्षद न होने वाले पाटिल का दूसरों धमकी देना, युति के सिद्धांतों के खिलाफ है। बयान से शिंदे गुट में असंतोष बढ़ा है, और अगर ऐसे नेता निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए युती को खतरे में डालते रहे, तो आगामी चुनावों में विपक्ष को फायदा मिल सकता है। अब देखना यह है कि पार्टी सुप्रीमो अजित पवार इस विवाद पर क्या कार्रवाई करते हैं।

यह भी पढ़ें – ‘PM आवास’ पर NMARDC का ‘बुलडोजर’, त्र्यंबकेश्वर रोड के घरों को तोड़ने का आदेश, कोर्ट की रोक बेअसर

आगामी चुनावों में विपक्ष को फायदा?

पाटिल के बयान से शिंदे गुट में असंतोष बढ़ा है, और यह साफ है कि भाजपा व राष्ट्रवादी के कुछ नेता शिंदे गुट के नेतृत्व पर पूरी तरह भरोसा करने को तैयार नहीं। विश्लेषकों का मानना है कि महायुति के नेताओं में इस तरह की फूट पड़ने से आगामी चुनावों में विपक्ष को फायदा हो सकता है। निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए युती को खतरे में डालना गठबंधन के भविष्य के लिए एक बड़ा संकट पैदा कर रहा है।

पार्टी सुप्रीमो अजित पवार पर दबाव

चौधरी के पक्षांतरण से शुरू हुआ यह विवाद अब अनिल पाटिल की राजनीतिक शैली पर ही उलटा पड़ गया है। शिंदे गुट के अपमान और महायुति के भीतर उपजे कलह को देखते हुए, सभी की निगाहें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के सुप्रीमो अजित पवार पर टिकी है। यह देखना होगा कि पवार अपनी पार्टी के विधायक द्वारा दिए गए इस विवादास्पद बयान और गुटबाजी को लेकर क्या एक्शन लेते हैं।

Amalner insult shinde faction conflict mahayuti anil patil sarcasm ajit pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 01:56 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Anil Patil
  • Jalgaon
  • Maharashtra
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

Wardha में रेत माफियाओं का खूनी संघर्ष, रवींद्र पारिसे की हत्या से फैली सनसनी

2

Wardha में महाविकास आघाड़ी का “काली दिवाली” आंदोलन, सरकार से किसानों का कर्जमाफी की मांग

3

Nashik: अब फर्जी किसानों की खैर नहीं! कृषि विभाग की बड़ी जांच, सरकारी अनुदान की होगी वसूली

4

नाशिक के ITI में तैयार किए जाएंगे पुरोहित, वैदिक प्रशिक्षण की अनोखी शुरुआत! सरकार के फैसले की आलोचना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.