Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘महाराष्ट्र बंद’ के खिलाफ HC का आदेश विपक्ष के गाल पर तमाचा, CM शिंदे ने कसा तंज

ठाणे जिले के बदलापुर कांड के विरोध में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) द्वारा 'महाराष्ट्र बंद' का ऐलान किया था। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र बंद पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार को बंद को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाई कोर्ट के आदेश को विपक्ष के गाल पर तमाचा करार दिया।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 23, 2024 | 07:24 PM

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक. ठाणे जिले के बदलापुर कांड के विरोध में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) द्वारा ‘महाराष्ट्र बंद’ का ऐलान किया था। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र बंद पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार को बंद को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाई कोर्ट के आदेश को विपक्ष के गाल पर तमाचा करार दिया।

गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी), राकांपा (एसपी) और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास आघाडी (एमवीए) ने शनिवार को बंद का आह्वान किया है। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने राजनीतिक दलों या व्यक्तियों को महाराष्ट्र बंद का आह्वान करने से रोक दिया है। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से बंद को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

शिंदे ने यहां ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ को शुरू करने के मौके पर एक जनसभा में कहा कि बदलापुर घटना ‘मानवता पर धब्बा’ है। उन्होंने कहा, “लाडकी बहन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1500 रुपये अंतरित कर हमने जो खुशी लायी, उस पर भी इसका असर पड़ा है। लेकिन विपक्ष इस घटना का राजनीतिकरण कर रहा है और इस योजना को बदनाम कर रहा है।”

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने ‘महाराष्ट्र बंद’ पर लगाई रोक, एकनाथ शिंदे सरकार को दिया ये आदेश

शिंदे ने कहा कि उच्च न्यायालय का आदेश ‘विपक्ष के गाल पर एक तमाचा’ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अदालत के निर्देश को लागू करेगी। बदलापुर में छोटी कक्षाओं की दो बच्चियों का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलापुर मामले के आरोपी पर कानून के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और सरकार उसे मृत्युदंड देने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीति कर रहा है लेकिन सरकार राज्य में बहिन (बहनों/महिलाओं) को सुरक्षित रखने के लिए कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को जनता को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने यह कहते हुए शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधा कि कुछ लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए इतने आतुर हैं कि वे ऐसी राजनीति में करने में लग गये हैं। इस कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी संबोधित किया और बंद का आह्वान करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: शरद पवार ने की ‘महाराष्ट्र बंद’ को वापस लेने की अपील, बोले- HC का करें सम्मान

गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने कहा, “यह बस राजनीति के लिए है। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में आपने ममता बनर्जी सरकार का विरोध नहीं किया। लेकिन यहां आप अपने स्वार्थ के लिए बंद का आह्वान कर रहे हैं।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

Hc on maharashtra bandh is a slap on the face of the mva eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2024 | 07:24 PM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Eknath Shinde

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर के 4 वकील बनेंगे हाई कोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र से की सिफारिश

2

20 हजार करोड़ रुपये डकार गए ये 2 मंत्री, संजय राउत ने खोली पोल, भूखंड घोटाले का लगाया आरोप

3

Nagpur News: कुर्की आदेश पर रोक लगाने से इनकार, सुपरर्ब हाइजेनिक की हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

4

महाराष्ट्र में आफत की बारिश! फसल नुकसान पर कैबिनेट में हड़कंप, CM फडणवीस ने दिए राहत के आदेश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.