महाराष्ट्र विधानसभा में घटे बीजेपी विधायक, हरिभाऊ बागड़े ने दिया विधायक पद से इस्तीफा
महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या घटकर 103 से अब 102 रह गई है। क्योंकि सोमवार को बीजेपी विधायक हरिभाऊ बागडे ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। छत्रपति संभाजी नगर जिले के फुलंबरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिभाऊ बागड़े ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिल कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
- Written By: शुभम सोनडवले
हरिभाऊ बागड़े और देवेंद्र फडणवीस (फोटो: @Dev_Fadnavis)
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या घटकर 103 से अब 102 रह गई है। क्योंकि सोमवार को बीजेपी विधायक हरिभाऊ बागडे ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। छत्रपति संभाजी नगर जिले के फुलंबरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिभाऊ बागड़े ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिल कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। हरिभाऊ को राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ बागड़े राजस्थान के 45वें राज्यपाल बन गए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जुलाई को देश में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। इनमें हरिभाऊ किसनराव बागड़े सहित महाराष्ट्र के भी कुछ नेता शामिल हैं। हरिभाऊ 1985 में पहली बार औरंगाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। उसके बाद वह फुलंबरी विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक चुने गए। 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपाई सरकार में उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।
🕦11.40am | 29-7-2024📍Sagar Bungalow, Mumbai | स. ११.४० वा. | २९-७-२०२४📍सागर निवासस्थान, मुंबई. 🔸It was great to welcome and felicitate Former Maharashtra Assembly Speaker & Veteran leader Haribhau Bagade ji, at my residence in Mumbai today. As he got appointed as the… pic.twitter.com/Cb3cEhtUeM — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 29, 2024
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
यह भी पढ़ें: वरिष्ठ RSS नेता एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल
जगह लेने के लिए मची होड़
हरिभाऊ के इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह लेने के लिए फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र में महत्वाकांक्षी भाजपाई उम्मीदवारों में होड़ मच गई है। इनमें अनुराधा चव्हाण, राधाकिसन पथाडे, सुहास सिरसत, विजय औताडे, रामभाऊ शेलके, राजेंद्र साबले, प्रदीप पाटिल और दामुअन्ना नवपुते का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है।
डीसीएम देवेंद्र ने दी बधाई
राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हरिभाऊ बागड़े को राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। साथ ही सोमवार को विधानमंडल सचिवालय की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया है, इस मौके पर प्रमुख सचिव जितेंद्र भोले मौजूद रहे।
