गुणरत्न सदावर्ते के वकील का लाइसेंस इतने साल के लिए निलंबित, बार काउंसिल का अनुशासनात्मक कार्रवाई
- Written By: प्रभाकर दुबे
File Photo
मुंबई: वकील गुणरत्न सदावर्ते (Lawyer Gunaratna Sadavarte) के वकील का लाइसेंस दो साल के लिए निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल (Maharashtra and Goa Bar Council) ने सदावर्ते के खिलाफ वकील की वर्दी में धरने में शामिल हो कर वकील की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में यह कार्रवाई की है।
गुणरत्न सदावर्ते दो साल तक किसी भी अदालत में वकालत नहीं कर पाएंगे और न ही किसी का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे। वकीलों के लिए एक आचार संहिता है, जिसके उल्लंघन की सूचना मिली है। उन पर वकील के भेष में सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है। उसके कारण सदावर्ते के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
दो शिकायत की गई थी दर्ज
गुणरत्न सदावर्ते के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की गयी थी। पिंपरी-चिंचवड में आंदोलन करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल की कार्रवाई गुणरत्न सदावर्ते चैलेंज देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी, और बढ़ती उमस के असर को 10 शानदार तस्वीरों में देखें। जानिए कैसे बदलता है मौसम
Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
बारिश के मौसम में मेहमान भी करेंगे तारीफ, अपनाएं 10 ये शानदार होम डेकोर आइडियाज
नई हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव का सच आया सामने, वायरल Video पर रेलवे ने किया बड़ा खुलासा
पिछले दिनों हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत
पिछले दिनों बांबे हाई कोर्ट ने सदावर्ते के खिलाफ बार काउंसिल की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि वह एक वकील हैं, केवल इसलिए उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दे सकते।
