Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maritime Day: ‘विकसित भारत के लिए समुद्री व्यापार का विकास जरूरी’, मर्चेंट नेवी सप्ताह के उद्घाटन पर बाेले राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण

मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की मुख्य उपस्थिति में आज 62वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस और मर्चेंट नेवी सप्ताह का उद्घाटन हुआ। इस दाैरान राज्यपाल ने समुद्री व्यापार को लेकर महत्वपूर्व बातें कही है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 31, 2025 | 08:17 PM

शिपिंग महानिदेशक श्याम जगन्नाथन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को स्मृति चिन्ह व एक कॉफी टेबल बुक भेंट की (सोर्स: एक्स@maha_governor)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समुद्री क्षेत्र का समग्र विकास बेहद जरूरी है। समुद्री व्यापार क्षेत्र द्वारा मनाए गए 62वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस और मर्चेंट नेवी सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने याद दिलाया कि दुनिया का 90 प्रतिशत व्यापार अभी भी समुद्र के रास्ते ही होता है। समुद्री व्यापार भारतीय व्यापार और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

मुंबई में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन की मुख्य उपस्थिति में आज 62वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस और मर्चेंट नेवी सप्ताह का उद्घाटन राजभवन में हुआ। इस अवसर पर, शिपिंग महानिदेशक श्याम जगन्नाथन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के जैकेट पर राष्ट्रीय समुद्री दिवस ध्वज की प्रतिकृति लगाई और एक स्मृति चिन्ह व एक कॉफी टेबल बुक भेंट की।

कार्यक्रमाला नौवहन महासंचालनालयाचे मुख्य सर्वेक्षक व अतिरिक्त महासंचालक अजित सुकुमारन, उपमहासंचालक पांडुरंग राऊत, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडियाचे अध्यक्ष कॅप्टन बी के त्यागी, मुख्य जहाज सर्वेक्षक प्रदीप सुधाकर, आदी उपस्थित होते. pic.twitter.com/vpsKxrimED — Governor of Maharashtra (@maha_governor) March 31, 2025

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के धरमपेठ में मामूली विवाद के बाद छात्र की मौत, 2 नाबालिग हिरासत में; पुलिस जांच तेज

महाराष्ट्र की समुद्री सीमा पर अब ड्रोन की पैनी नजर, अवैध फिशिंग करने वालों की खैर नहीं, मंत्री राणे का आदेश

बाहर ताला, अंदर धुएं के छल्ले… नागपुर में आधी रात ‘ऑपरेशन थंडर’, 3 हुक्का पार्लरों पर रेड

Maharashtra Weather: आज महाराष्ट्र के इन 6 जिलों में चलेगी भीषण लू, जानें कैसा होगा आपके शहर का माैसम?

छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना के महत्व को पहचाना: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि शताब्दियों पहले, समुद्री व्यापार क्षेत्र में भारत का बहुत प्रभुत्व था। सम्राट राजेंद्र चोल के पास एक शक्तिशाली नौसेना थी और अपने काल में उन्होंने इंडोनेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, लाओस, बर्मा आदि देशों में व्यापार का विस्तार किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना के महत्व को पहचाना और एक मजबूत नौसेना का निर्माण किया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अपना माल कम समय में गंतव्य तक पहुंचाना व्यापारियों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। आज ग्राहक राजा है। इसलिए, समय पर कंटेनरों में भरे माल की लोडिंग और अनलोडिंग जरूरी हो गई है।

इस संबंध में राज्यपाल ने कहा कि शिपिंग निदेशालय और भारतीय शिपिंग निगम को कंटेनर कॉरपोरेशन, रेलवे और व्यापार संघों के साथ चर्चा करके समुद्री व्यापार क्षेत्र को आधुनिक बनाना चाहिए। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि शिपिंग निदेशालय को व्यापार में बाधा उत्पन्न करने से पहले समस्याओं का आकलन करना चाहिए तथा प्रभावी उपाय करने चाहिए।

हरित समुद्री परिवहन की अपील

वाढवण बंदरगाह के पूरा होने के बाद विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत का व्यापार काफी बढ़ जाएगा। इसलिए, गवर्नर ने शिपिंग क्षेत्र से अपील की कि वे सिंगापुर, शंघाई और एम्स्टर्डम के बंदरगाहों का अध्ययन करें कि वाढवण बंदरगाह पर क्या सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए और उसके अनुसार वहां आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने सभी से समुद्री प्रदूषण को कम करने के लिए हरित समुद्री परिवहन को बढ़ाने के प्रयास करने की भी अपील की।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कार्यक्रम में शिपिंग महानिदेशालय के मुख्य सर्वेक्षक एवं अतिरिक्त महानिदेशक अजीत सुकुमारन, उप महानिदेशक पांडुरंग राउत, भारतीय शिपिंग निगम के अध्यक्ष कैप्टन बीके त्यागी, मुख्य जहाज सर्वेक्षक प्रदीप सुधाकर, उप महानिदेशक डॉ. सुधीर कोहाकड़े, उप समुद्री सलाहकार कैप्टन नितिन मुकेश, शिपिंग मास्टर मुकुल दत्ता, कैप्टन संकल्प शुक्ला, राष्ट्रीय नाविक संघ के महासचिव मिलिंद कंदलगावकर और अन्य उपस्थित थे।

 

Governor cp radhakrishnan inaugurated the 62nd national maritime day and merchant navy week

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 08:17 PM

Topics:  

  • CP Radhakrishnan
  • Indian Navy
  • Maharashtra Maritime Board
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.