पानगांव तालाब के पास महिला की हत्या, काम से सिलसिले में परसवाड़ा से निकली थी 35 वर्षीय महिला

murder
Published on: 
Updated on: 

आमगांव. आमगांव से सालेकसा मार्ग पर पानगांव तालाब के पास एक 35 वर्षीय महिला का शव सुबह कुछ ग्रामवासियों को खून से सनी अवस्था में दिखाई दिया. जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने सालेकसा पुलिस की दी. पुलिस  निरीक्षक बाबासाहेब बोरसे, पुलिस उपनिरीक्षक मुडे सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर दाखिल हुई. उपविभागीय पुलिस अधिकारी विजय भिसे भी तुरंत घटनास्थल पर दाखिल हुए. डाग स्क्वाड को बुलाया गया.

महिला के चेहरे को पत्थर से कुचला दिखाई दिया था इस वजह से  महिला की पहचान करने की दिशा में सबसे पहले जांच की गई. महिला के रिश्तेदार को उसकी पहचान करने बुलाया गया. महिला का मायका सालेकसा तहसील के ब्राम्हणटोला में और ससुराल मध्यप्रदेश के परसवाड़ा का बताया गया है. उसका का नाम सोमवती चूडामन लिल्हारे (35) है और वह कल अपने ससुराल से एक दिन पहले शाम 4 से 5 बजे परसवाड़ा से पैनकार्ड बनाने के लिए सालेकसा जा रही हूं, यह कहकर घर से निकली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. 

इसी स्थान पर 5 महीने पहले हुई थी हत्या

महिला की हत्या किस इरादे से की गई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. जांच पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब बोरसे, पुलिस उपनिरीक्षक अमोल मुंडे व उनकी टीम कर रही है. उल्लेखनीय है कि सालेकसा तहसील के पानगांव तालाब के पास ही पिछले अक्टूबर माह में लूटमार के लिए आरोपी ने ग्राम निंबा निवासी एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था तो दूसरे उसके साथी को गंभीर रूप से मारपीट कर दी थी. लेकिन वह बच गया था. पिछले 5 माह की अवधि में यह हत्या की दूसरी घटना है.