Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धान की फसल को बर्बाद कर रहे जंगली सुअर

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Oct 22, 2022 | 10:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंडीकोटा/तिरोड़ा. वन्यप्राणी व जंगली सुअरों के आतंक से परिसर के अनेकों गांवों के किसान परेशान है. किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई धान की फसल को जंगली सुअर बर्बाद कर रहे है. जिसके चलते किसानों को बीज का मोल निकल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है. ग्राम परिसर में सुअरों की वजह से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है.

खेतों में हल्के धान फसल की कटाई की जा रही है वहीं कुछ धान फसल खडी है. लेकिन सुअरों के आतंक से धान फसल का नुकसान हो रहा है. केसलवाडा, यडमाकोट, मनोरा, घोगरा ऐसे अनेक ग्रामों के किसान जंगली सुअरों के उत्पात के चलते दिक्कत में आ गए है. इनके आतंक को रोकने के लिए अब तक पहल नहीं हो पा रही है जिसका नतीजा है सुअर, जो जंगल छोड़कर अब गांव के खेत खलिहानों व बाड़ी में अपना डेरा जमाए हुए है. सुअरों की वजह से फसल बर्बाद हो रही है. वन विभाग से इस ओर ध्यान देने मांग परिसर के किसान कर रहे हैं. 

एक बाधा पार नहीं हुए तो दुसरी तैयार 

किसानों  की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. कहीं सूखा, कहीं बाढ़ और कहीं दाम न मिलने की समस्या से किसान परेशान रहते हैं. अब इस परिसर में जंगली सुअरों की समस्या सामने आने लगी है. एक तरफ अतिवृष्टि से धान की खेती प्रभावित हुई, बाढ़ के बाद अब जंगली सुअर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं. किसानों के अनुसार प्राकृतिक अवरोधों से पार पाकर जब फसल तैयार हुई तो आसपास के गांवों के किसानों को सुअरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्रा पहल बनी मिसाल, स्वास्थ्य कर्मी की बेटी ने लगवाया टीका, समाज को दिया संदेश

IMD: चंद्रपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी, तूफान-ओलों के साथ भारी बारिश के आसार, महाकाली यात्रा के लिए खास इंतजाम

ईरान के सामने ट्रंप का सरेंडर! होर्मुज को लेकर दिए पीछे हटने के संकेत, राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले चर्चा तेज

पंजाब किंग्स को जीत के बाद भी नहीं मिली राहत, BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना

एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने की बात होती है,  यदि जंगली जानवरों से फसलें ही नहीं बची तो आय का प्रश्न तो बहुत पीछे रह जाता है. जंगली सुअरों के कारण अब कृषि कार्य घाटे का सौदा साबित हो रहा है. सुअरों ने बड़े पैमाने पर फसलों को तहस-नहस कर दिया है. इसके बाद भी सुअरों से निजात नहीं दिलाई जा रही है. प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे के साथ ही सुअरों का बंदोबस्त करने की मांग की जा रही है. 

छायाचित्र (3 ओटीजीओ 6)

0 अमरदीप बडगे 

000

 

 

 

Wild boar destroying paddy crop

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2022 | 10:57 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.