- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Wild Boar Destroying Paddy Crop
धान की फसल को बर्बाद कर रहे जंगली सुअर
- Written By: नवभारत डेस्क

मुंडीकोटा/तिरोड़ा. वन्यप्राणी व जंगली सुअरों के आतंक से परिसर के अनेकों गांवों के किसान परेशान है. किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई धान की फसल को जंगली सुअर बर्बाद कर रहे है. जिसके चलते किसानों को बीज का मोल निकल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है. ग्राम परिसर में सुअरों की वजह से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है.
खेतों में हल्के धान फसल की कटाई की जा रही है वहीं कुछ धान फसल खडी है. लेकिन सुअरों के आतंक से धान फसल का नुकसान हो रहा है. केसलवाडा, यडमाकोट, मनोरा, घोगरा ऐसे अनेक ग्रामों के किसान जंगली सुअरों के उत्पात के चलते दिक्कत में आ गए है. इनके आतंक को रोकने के लिए अब तक पहल नहीं हो पा रही है जिसका नतीजा है सुअर, जो जंगल छोड़कर अब गांव के खेत खलिहानों व बाड़ी में अपना डेरा जमाए हुए है. सुअरों की वजह से फसल बर्बाद हो रही है. वन विभाग से इस ओर ध्यान देने मांग परिसर के किसान कर रहे हैं.
एक बाधा पार नहीं हुए तो दुसरी तैयार
किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. कहीं सूखा, कहीं बाढ़ और कहीं दाम न मिलने की समस्या से किसान परेशान रहते हैं. अब इस परिसर में जंगली सुअरों की समस्या सामने आने लगी है. एक तरफ अतिवृष्टि से धान की खेती प्रभावित हुई, बाढ़ के बाद अब जंगली सुअर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं. किसानों के अनुसार प्राकृतिक अवरोधों से पार पाकर जब फसल तैयार हुई तो आसपास के गांवों के किसानों को सुअरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने की बात होती है, यदि जंगली जानवरों से फसलें ही नहीं बची तो आय का प्रश्न तो बहुत पीछे रह जाता है. जंगली सुअरों के कारण अब कृषि कार्य घाटे का सौदा साबित हो रहा है. सुअरों ने बड़े पैमाने पर फसलों को तहस-नहस कर दिया है. इसके बाद भी सुअरों से निजात नहीं दिलाई जा रही है. प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे के साथ ही सुअरों का बंदोबस्त करने की मांग की जा रही है.
छायाचित्र (3 ओटीजीओ 6)
0 अमरदीप बडगे
000
Wild boar destroying paddy crop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










