Gondia: जालपूर्ति योजना ठप, सालेकसा-आमगांव के 48 गांवों में 'जल संकट', पीने के पानी के लिए तरसे लोग

Gondia Latest News: गोंदिया जिले में बनगांव प्रादेशिक ग्रामीण जलापूर्ति योजना ठप हो चुकी है। इसके कारण सालेकसा और आमगांव में 48 गांवों में जलसंकट गहरा गया है। यहां लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे है।
Gondia Latest News: गोंदिया जिले में बनगांव प्रादेशिक ग्रामीण जलापूर्ति योजना ठप हो चुकी है। इसके कारण सालेकसा और आमगांव में 48 गांवों में जलसंकट गहरा गया है। यहां लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे है।
बनगांव प्रादेशिक ग्रामीण जलापूर्ति योजना (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Water Crisis in Gondia: गोंदिया जिले के सालेकसा व आमगांव तहसील के गांवों को जलापूर्ति करने वाली बनगांव प्रादेशिक ग्रामीण जलापूर्ति योजना में तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति ठप है, जिससे योजना के लाभार्थी क्षेत्र के 48 गांवों में 'जल संकट' उत्पन्न हो गया है, जिससे नागरिकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

कभी पानी के बिलों के बकाया होने, कभी बिजली आपूर्ति बाधित होने, कभी योजना में खराबी आदि के कारण बनगांव प्रादेशिक ग्रामीण जलापूर्ति योजना विभिन्न कारणों से सुर्खियों में रहती है। इस योजना का संचालन जिला परिषद गोंदिया के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधीन है। इस योजना के तहत आमगांव नगर परिषद क्षेत्र सहित आमगांव और सालेकसा तहसील के 48 गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती है।

5 हजार से ज्यादा नल कनेक्शन

योजना के लाभार्थी क्षेत्र में 5 हजार से ज्यादा नल कनेक्शन और 50 हजार से ज्यादा नागरिक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि लाभार्थियों का हमेशा यह आरोप रहता है कि इस योजना के माध्यम से कभी भी सुचारू जलापूर्ति नहीं की जाती है। यह योजना विभिन्न कारणों से चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बनगांव जलापूर्ति योजना की ग्राम पंचायत पर 1 करोड़ से अधिक का पानी का बिल बकाया है।

योजना के सूत्रों का कहना है कि पंप हाउस और पैनल की मरम्मत के लिए जलापूर्ति रोकी गई है। लेकिन, लाभार्थियों का कहना है कि जलापूर्ति रोकने के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। क्योंकि मरम्मत का काम दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा, इसलिए नागरिकों को दूषित पानी से अपनी प्यास बुझानी पड़ेगी।

मरम्मत के बाद आपूर्ति होगी सुचारू

बनगांव जलापूर्ति योजना के पंप हाउस और पैनल के मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए योजना से अगले एक से दो दिनों तक जलापूर्ति बंद कर दी गई। मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

  • राजेंद्र सतदेवे, उपविभागीय अभियंता, जिप ग्रामीण जलापूर्ति विभाग गोंदिया।
Navbharat Live
navbharatlive.com