20 किलो गांजे सहित वाहन पकड़ा; 4 गिरफ्तार, 8 लाख रु. का माल जप्त
- Written By: नवभारत डेस्क
गोंदिया. टेमनी-कटंगी मार्ग पर नाकाबंदी कर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख व रेनॉल्ट कंपनी की कार सहित 8 लाख रु.का माल जप्त किया है. यह कार्रवाई जिला अपराध शाखा व रामनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से की है.
जानकारी के अनुसार जिला अपराध शाखा के कांस्टेबल रियाज शेख को गुप्त जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ राज्य से गोंदिया की ओर कुछ युवक टेमनी से कटंगी मार्ग डस्टर वाहन क्र. एमएच 13 बीएन 9066 में बड़े पैमाने पर गांजा लेकर आ रहे है. उस आधार पर पुलिस निरीक्षक केंजले ने रामनगर पुलिस के डीबी स्कॉड को इसकी सूचना दी. इसके तत्काल बाद टेमनी-कटंगी मार्ग पर नाकाबंदी की गई.
इस दौरान 4.30 बजे के लगभग टेमनी से कटंगीकला दिशा में एक मोटर साइकिल बुलेट व उसके पीछे एक चौपहिया वाहन डस्टर नाकाबंदी में तैनात पुलिस दल ने देखा और उसे रोका. जिसमें 3 व्यक्ति बैठे थे. पुलिस निरीक्षक केंजले ने वाहन में गांजा होने की शिकायत मिलने पर जांच करने की बात कही. इसके बाद वाहन के पीछे की डिक्की का निरीक्षण किया गया. जिसमें 2 प्लास्टिक की बोरी में गांजा दिखाई दिया. इन दोनों बोरियों में रखे गांजे का वजन किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
जिसमें 20 किलो 500 ग्राम कीमत 2 लाख, डस्टर ब्राउन कलर का वाहन क्र. एमएच 13 बीएन 9066 कीमत 5 लाख रु. व रॉयल इनफिल्ड कंपनी की बुलेट मोटर साइकिल क्र.एमएच 36 वाय 1133 कीमत 1 लाख इस तरह कुल 8 लाख रु. का माल जप्त किया गया. हेड कांस्टेबल राजेश भुरे की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में जब्बारटोला निवासी शुभम दीपक साखरे, लोहारा लहीटोला निवासी मनोज व्यंकटराव लिल्हारे, गोपलानी ले आउट नवेगांव रोड़ जब्बारटोला निवासी दीपक मोहन साखरे व मध्य प्रदेश बालाघाट जिले के पिंडकेपार निवासी सनतलाल माखनलाल लिल्हारे के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन, उपविभागीय पुलिस अधिकारी एस.बी.ताजने की अगुवाई में जिला अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड़ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक संदेश केंजले, सहायक पुलिस निरीक्षक राजु वस्तगडे, हेड कांस्टेबल राजेश भुरे, रउफ पठान, जावेद पठान, पुलिस कांस्टेबल कपिल नागपुरे, अभय चौहान सभी रामनगर पीएसओ व अपराध शाखा के रियाज शेख, सोमेंद्र तुरकर, सायबर सेल के दीक्षित दमाहे आदि ने की.
छायाचित्र (2 जेयुएलजीओ 34)
