बेमौसम बारिश से सड़क पर जलभराव, घोगरा-पाटिलटोला रोड पर बढ़ा हादसों का खतरा
घोगरापाटिलटोला मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।
Gondia News: घोगरा से पाटिलटोला मार्ग पर गड्ढों में पानी भरने से आवागमन करने वाले नागरिकों को परेशानी हो रही है. गुरुवार की रात में अचानक तेज बारिश से घोगरा पाटिलटोला रोड पर गड्ढों में पानी भरने से रास्ते से आवागमन करने वाले दोपहिया, चौपहिया वाहन चालकों को गड्ढों में भरे पानी से वाहन चलाना पड़ रहा है. इस गड्ढे से फिसलने की तथा दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है.
घोगरापाटिलटोला रोड पर कई जगह पर गड्ढें पड़ गए हैं. इस मार्ग की मरम्मत करने से की मांग अनेक बार नागरिकों ने की है लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है. अचानक आई बेमौसम बारिश से इस मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भरने से आवागमन करने वाले नागरिकों को खतरा साबित हो रहा है.
इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग ग्रामीणों ने की है. छायाचित्र 4 एपीजीओ 13000 मृतक लक्ष्मी के परिजनों को दिए 25 लाखवन विभाग ने मृतक के पति को प्रदान किया धनादेशसड़क अर्जुनी त.सं. तहसील के ग्राम माहुर्ली बिर्री निवासी महिला लक्ष्मी हेमराज सयाम की 30 जनवरी 2026 को बाघ के हमले में मौत हो गई थी.
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया में महिंद्रा ट्रैक्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू, हर साल 120 युवाओं को प्रशिक्षण
Gondia News: गोंदिया में घर-घर सर्वे, शिक्षा से वंचित एक भी बच्चा न रहे, जिलाधिकारी मंदार पत्की का बयान
Gondia News: गोंदिया में अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्ती, 31 जुलाई के बाद शुरू होगी कार्रवाई
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को 25 लाख रु. की आर्थिक मदद 3 अप्रैल को दी गई. जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय लक्ष्मी हेमराज सयाम पर खेत में काम करते समय घात लगाकर बैठे बाघ ने 30 जनवरी को हमला कर मौत के घाट उतार दिया था.
घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी मिथुन तरोणे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मृतक के परिवार को तत्काल 50 हजार रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की. अधिकारियों की रही उपस्थितिइसके बाद 3 अप्रैल को क्षेत्रीय विधायक राजकुमार बडोले, सड़क अर्जुनी के वन परिक्षेत्र अधिकारी मिथुन तरोणे, पूर्व जिप सदस्य रमेश चुरहे, माहुर्ली की सरपंच उषा मेश्राम, उपसरपंच विशाल पर्वते, पुलिस पाटिल पुष्पा कापगते, सचिन कापगते, मुन्ना कापगते, महेश मेश्राम की उपस्थिति में मृतक के पति हेमराज सयाम को 24 लाख 50 हजार रु. का धनादेश प्रदान किया गया.
इस अवसर पर परिवार के भास्कर सयाम, श्यामकला सयाम उपस्थित थे. नुकसान भरपाई दिए जाने की यह कार्रवाई उपवन संरक्षक पवनकुमार जोंग, सहायक वन संरक्षक सचिन डोंगरवार के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी मिथुन तरोणे ने तत्परता से की. छायाचित्र 4 एपीजीओ 14000 बफर वनपरिक्षेत्र कार्यालय का उद्घाटनगोंदिया, ब्यूरो. जिले के तिरोड़ा, गोरेगांव, सड़क अर्जुनी, देवरी, नवेगांव, झाशीनगर इन छह जगह पर नए वन्यजीव बफर क्षेत्र वनपरिक्षेत्र कार्यालय का उद्घाटन नवेगांवनागझिरा क्षेत्र संचालक पियुशा जगताप के हस्ते किया गया.
इस अवसर पर उपवन संरक्षक पवनकुमार जोंग, नवेगांवनागझिरा रिर्जव प्रकल्प के उपसंचालक प्रितमसिंग कोडापे, वन्यजीव विभागीय वन अधिकारी अतुल देवकर, सामाजिक वनीकरण विभाग के विभागीय अधिकारी तुषार ढमढरे, नागझिरा के सहायक वनसंरक्षक विपिन लांडगे, सड़क अर्जुनी के वनपरिक्षेत्र अधिकारी मिथुन तरोणे, डोंगरगांव के वनपरिक्षेत्र अधिकारी छबुकांता भडांगे, आयुषा लांबट, प्रतिभा रामटेके, सुनील मडावी आदि उपस्थित थे.
000 बाबासाहब जयंती के कार्यक्रम 8 सेतिरोड़ा त.सं. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने इस वर्ष 8 से 14 अप्रैल तक सामाजिक समता सप्ताह मनाने का फैसला किया है और गोंदिया जिले में भी विभिन्न उपक्रम चलाए जाएंगे.
इस वर्ष के सप्ताह में भाषण, निबंध स्पर्धा, जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, योजनाओं पर कार्यशाला आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. जिले के नागरिकों से इस सामाजिक समता सप्ताह में शामिल होने की अपील समाज कल्याण के सहायक आयुक्त किशोर भोयर ने की है.
000 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी विदाईशाल, श्रीफल पहचान पत्र देकर किया सम्मानितगोंदिया, ब्यूरो. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया.
सेवानिवृत्त हुए आठ पुलिस कर्मियों का इस अवसर पर शाल, श्रीफल, पौधा, सेवानिवृत्ति प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मान किया गया. सम्मानित होने वालों में प्रशांत पंचबुद्धे, सुरेंद्र शहारे, हालिकचंद चौधरी, शेखर खोब्रागड़े, रुखमा राखड़े, मिर्जा मुशर्रफ बेग, दादी चौधरी और आत्माराम कोरे का समावेश रहा.
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की.
कार्यक्रम में नंदिनी चानपुरकर समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी व मंत्रालयीन स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित था. संचालन नंदिनी चानपुरकर ने किया. सफलतार्थ पुलिस कर्मियों ने विशेष सहयोग दिया.
