- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Unprotected Wells In Forest Villages Wildlife Deaths Gondia
Gondia News: वन क्षेत्रों में खुले कुएं बने जानलेवा, बढ़ रहा जंगली जानवरों की मौत का आंकड़ा!
- Written By: प्रिया जैस
Gondia Forest Area: गोंदिया के जंगलों से सटे गांवों में बिना सुरक्षा दीवार वाले कुओं के कारण वन्यजीवों की मौतें बढ़ीं। ग्रामीणों ने विभागीय जांच की मांग की है।

कुओं में सुरक्षा दीवार की कमी (सौजन्य-नवभारत)
Gondia Wildlife Deaths: गोंदिया वन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2013-14 से कुओं पर सुरक्षा दीवार लगाने की योजना लागू की है। वन विभाग की नीति के अनुसार, कृषि सिंचाई कुओं पर सुरक्षा दीवार स्थापित करने का लक्ष्य था। लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी देखने में आ रहा है कि वन विभाग द्वारा यह योजना केवल कागजों पर ही क्रियान्वित की जा रही है।
साथ ही वन विभाग डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना के तहत ऐसे कुओं पर सुरक्षा दीवार बनाने का उद्देश्य देते हुए वन विभाग कार्यालय के अंतर्गत बीटवार जंगलों से सटे सिंचाई कुओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। लेकिन 50 प्रतिशत बना हुआ दिखाकर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
जान बचाने का प्रयास भी नहीं
वास्तविक में यह 5 प्रतिशत भी नहीं बना रहता है। इस मामले की विभागीय जांच कराने की मांग ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन व वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। इस योजना को कितने प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। वन विभाग के तहत हर साल किसानों के खेतों में सिंचाई कुओं की जानकारी मांगी जाती है। लेकिन कुएं पर मुंढेर नहीं बनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून की पहली बारिश में गोंदिया नगर परिषद की खुली पोल, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 4 लाख का गांजा जब्त
गोंदिया में स्वच्छ सर्वेक्षण पर सवाल, लाखों खर्च के बावजूद सड़कों पर कचरे के ढेर
रायगढ़ दर्शन यात्रा का दूसरा वर्ष, युवाओं को इतिहास और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास
इसके कारण कई जंगली जानवरों के मरने की घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन वन विभाग के माध्यम से मृत वन्य प्राणियों का पंजीयन कर उन्हें नष्ट कर दिया जाता है। इसके विपरीत जंगली जानवरों की जान बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाता।
वन्यजीवों की मृत्यु दर अधिक
उल्लेखनीय है कि सड़क अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत सौंदड़, सिंदीबिरी, घाटबोरी, मुंडीपार, खोडशिवनी, घटेगांव, गिरोला, हेटी, जांभडी, दोडके, शेंडा, पिपरी, कनेरी, कोकना, खोबा, कोसमघाट, डुग्गीपार, खड़की बाम्हनी, कोसमतोंडी, कोहमारा, डोंगरगांव डिपो, रेंगेपार वन क्षेत्र के निकटवर्ती क्षेत्रों में बगैर सुरक्षा दीवार वाले कुओं की संख्या अधिक है।
यह भी पढ़ें – हाई कोर्ट ने मतगणना पर लगाई रोक तो भड़के सीएम फडणवीस, बोले- ये तरीका सही नहीं, सुधार की जरूरत
जिससे इन गांवों में वन्यजीवों की मृत्यु दर अधिक है। परिणामस्वरूप उन कुओं में वन्यजीवों के गिरकर मरने की घटनाएं होती रहती हैं। किसान वन क्षेत्रों से सटे खेतों में सिंचाई के लिए कुओं का निर्माण करते हैं। लेकिन उनमें सुरक्षा दीवार नहीं होती। सुरक्षा दीवार जमीन से एक मीटर की ऊंचाई पर होना चाहिए। लेकिन किसान सिंचाई कुएं की मुंढेर (सुरक्षा दीवार) नहीं बनाते। इसके कारण कई तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
Unprotected wells in forest villages wildlife deaths gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: मानसून का रौद्र रूप! आज कोंकण के लिए रेड अलर्ट जारी; जानें आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
Jun 13, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Jun 13, 2026 | 12:15 AMVaranasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Jun 13, 2026 | 12:12 AMAmarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 11:23 PMHormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
Jun 12, 2026 | 11:23 PMनेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
Jun 12, 2026 | 11:18 PMAI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
Jun 12, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














