- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Tirora Mahavitaran Power Poles Cable Mess Safety Hazard Public Protest
महावितरण के पोलों पर फैला केबलों का मकड़जाल, सीसीटीवी तारों से बढ़ा खतरा; नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Maharashtra News: तिरोड़ा में बिजली के पोलों पर लटकती सीसीटीवी और इंटरनेट केबलों से जनहानि का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ नागरिकों ने सख्त कार्रवाई और आंदोलन की चेतावनी दी है।

Tirora Mahavitaran News: तिरोड़ा शहर में महावितरण विभाग के पोलों पर विभिन्न प्रकार की केबलों का जाल बिछा दिया गया है, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ती नजर आ रही है।
कुछ वर्ष पूर्व नगर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लिए ठेकेदार ने सीधे तौर पर महावितरण के पोलों का उपयोग किया, जबकि उसे स्वतंत्र पोल खड़े कर के इन केबलों को व्यवस्थित तरीके से लगाना चाहिए था। शहर के अलगअलग इलाकों में खुले में लटकती यह केबलें न केवल दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं, बल्कि प्रशासन की अनदेखी भी उजागर कर रही है।
महावितरण विभाग, जिस पर बिजली सप्लाई के पोलों की सुरक्षा और सही रखरखाव की जिम्मेदारी है, इस पूरे मामले में अनदेखी कर रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में या अचानक किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में यह केबलें जानलेवा साबित हो सकती हैं। कई स्थानों पर केबलें इतने नीचे झूल रही हैं कि राहगीरों को चलते समय सिर झुकाकर निकलना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मानसून से पहले मनपा की बड़ी मुहिम; डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिकों से ‘ड्राय डे’ की अपील
Deadly Heatwave: यवतमाल में आसमान से बरसी आग, 48 घंटे में 8 लोगों की मौत; हीट स्ट्रोक की आशंका
Mahayuti MLC Seat Sharing: विधान परिषद चुनाव में महायुति का सीट फॉर्मूला तय, बीजेपी 12 सीटों पर लड़ेगी
पेट्रोल-डीजल की चौथी बढ़ोतरी से आगबबूला हुई देश की जनता, ट्रांसपोर्ट उद्योग संकट में
यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकती है। नप की ओर से अब तक इस विषय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नागरिकों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रखकर महज अपनी सुविधा और लागत बचाने के लिए इस तरह की अनदेखी की है।
अब नागरिकों ने मांग की हैं कि नप और महावितरण विभाग संयुक्त रूप से इस विषय पर संज्ञान लें और जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करें। कार्रवाई करें अन्यथा करेंगे आंदोलन। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों ने इस विषय पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।
उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। एक ओर जहां सरकार डिजिटल इंडिया और स्मार्ट सिटी जैसे अभियानों पर बल दे रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर इस तरह की खामियां इन अभियानों की साख को कमजोर कर रही हैं।
सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा बढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन इन कैमरों की केबलों ने ही अब शहर को असुरक्षित बना दिया है। सुरक्षित व स्थायी व्यवस्थित करें। तिरोड़ा के नागरिक अब जाग चुके हैं और चाहते हैं कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
ठेकेदार को निर्देशित किया जाए कि वह सभी केबलों को स्वच्छ, सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा व्यवस्थित करें। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए कड़े नियम और निगरानी तंत्र स्थापित किए जाएं।
जनहानि की संभावना स्ट्रीट लाईट के लुज तार थोड़ी से हवा आने पर आपस में टकराते हैं जिससे बिजली गुल हो जाती है। इन तारों को टाईट करना महावितरण का काम है। नगर परिषद का कार्य केवल बंद लाईटों को बदलकर शुरू करना है। ढिले तारों के टकराव से जनहानि हो सकती है।
इसलिए इस कार्य को महावितरण तवज्जों देकर सुधार करें। परमानंद पी.आर. पारधी पार्षद, नगर परिषद तिरोड़ा। समस्या पर दें ध्यान मार्ग के किनारे खेतों में स्थित पोल के तार ढिले रहने से बारबार बिजली आपूर्ति चालू बंद होती है, पेड़ की टहनियां वायर को टकराने से भी चिंगारी निकलती है।
इस समस्या को जल्द दूर किया जाए।
Tirora mahavitaran power poles cable mess safety hazard public protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
May 26, 2026 | 07:37 AMनासिक में मानसून से पहले मनपा की बड़ी मुहिम; डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिकों से ‘ड्राय डे’ की अपील
May 26, 2026 | 07:32 AMआम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, दिल्ली में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें ताजा भाव
May 26, 2026 | 07:28 AMDeadly Heatwave: यवतमाल में आसमान से बरसी आग, 48 घंटे में 8 लोगों की मौत; हीट स्ट्रोक की आशंका
May 26, 2026 | 07:27 AMगर्मी से तप रहा मध्य प्रदेश: आज 45 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिविटी के संकेत
May 26, 2026 | 07:25 AMUS Iran Strike: अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज में माइंस बिछा रही नावों को किया तबाह
May 26, 2026 | 07:22 AMनवभारत संपादकीय: किसानों को अधिकतम राहत की आवश्यकता, कृषि नीति पर पुनर्विचार की मांग
May 26, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












