-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- The Old Flying Bridge Of The Railway Built Years Ago Has Become Dilapidated
वर्षों पूर्व निर्मित रेलवे का पुराना उड़ान पुल हो गया जर्जर
- Written By: नवभारत डेस्क

- अंतत: आज से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया
गोंदिया. जिला मुख्यालय से कोहमारा-गोंदिया व बालाघाट मार्ग को जोड़ने वाला रेलवे का पुराना उड़ान पुल 4 मई से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. इस संबंध में जिलाधीश नयना गुंडे ने 2 मई को आदेश जारी किया है. जिसमें सार्वजनिक बांधकाम विभाग क्र. 1 का हवाला देकर बताया गया कि जिलाधीश की अध्यक्षता में 25 अप्रैल को हुई सभा में उड़ान पुल बंद करने का निर्णय लिया गया. इतना ही नहीं गोंदिया-बालाघाट मार्ग के साथ ही मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर बना पुराना उड़ान पुल जीर्ण हो गया है. इस उड़ान पुल की अवधि समाप्त हो गई है. यह शुरू उड़ान पुल यातायात की दृष्टि से अब उपयोगी व उपयुक्त नही है.
इस उड़ान पुल से यातायात करने पर दुर्घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस मार्ग का उपयोग करने वाले नागरिकों की जनहानि व मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से जनहित में इससे यातायात प्रतिबंधित करना आवश्यक हो गया है. जिससे जिलाधीश नयना गुंडे ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के प्रावधान अनुसार रेलवे के पुराने उड़ान पुल रेलवे क्रॉसिंग पुल (आरओबी 180 ए) से सभी प्रकार के वाहनों के यातायात पर स्थायी रूप से प्रतिबंध का आदेश जारी किया है.
इस निर्णय की जानकारी 10 से अधिक संबंधित विभागों को दी गई है. इस पुराने उड़ान पुल से आवागमन बंद हो जाने के बाद निकट में ही पॅरलल बने नए उड़ान पुल का आवागमन अब बढ़ जाएगा. पुराना उड़ान पुल बीजीडब्ल्यु अस्पताल से विश्रामगृह तक बना था. जबकि नया उड़ान पुल डा.आंबेडकर चौक परिसर से मरारटोली मार्ग पर होटल सागरिका तक बना है. जिससे रेलटोली परिसर में जाने वाले वाहन चालकों को काफी घुमकर आना पड़ेगा.
उड़ान पुल बंद करने की असली वजह यह है
अंग्रेज शासन काल में निर्माण किया गया वर्षो पुराना उड़ान पुल अब आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. इसके बाद उसे जमीदोज करने का काम आरंभ किया जाएगा. इसके लिए सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने एक कंपनी के साथ 5 करोड़ रु. का अनुबंध किया है. जिससे कुछ ही दिनों में पुराना उड़ान पुल तोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा. इस उड़ान पुल को 2 दशक पूर्व ही आवागमन के लिए अनुपयोगी बताया गया था. इसमें कई जगहों पर दरारें पड़ गई थी. जिससे रेलवे व सार्वजनिक बांधकाम विभाग के अधिकारियों ने उड़ान पुल के लिए सपोर्ट बेस तैयार कर आवागमन शुरू रखने की अनुमति दी थी.
इस उड़ान पुल से 4 वर्ष पूर्व फोर वीलर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है और केवल मोटर साइकिल व आटो रिक्शा चालकों का आवागमन शुरू था. इस पुल को तोड़ने के लिए रेल प्रशासन का काफी दबाव था. इसके साथ ही हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर तीसरी रेल लाईन बिछाने का कार्य शुरू है. इस कार्य में पुराना उड़ान पुल बाधा निर्मित कर रहा था. जिससे रेल प्रशासन ने सार्वजनिक बांधकाम विभाग को उड़ान पुल तोड़ने के लिए सतत पत्र दिए थे. आखिरकार सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने उड़ान पुल तोड़ने का निर्णय ले लिया.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
गोंदिया में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह से मनाया गया, जिप अध्यक्ष भेंडारकर की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत
Gondia News: मानसून नहीं बरसा तो धान उत्पादन पर पड़ेगा बड़ा असर, सालेकसा के किसान परेशान
Gondia News: गोंदिया में ‘स्टॉप डायरिया अभियान’ तेज, जिप सीईओ ने की जनभागीदारी की अपील
नए उड़ान पुल का सहारा
जिला मुख्यालय वाला गोंदिया शहर दो क्षेत्र में विभाजीत है. शहर के मध्य क्षेत्र से रेल मार्ग जाने की वजह से रेलटोली, मरारटोली, टीबी टोली, रामनगर सहित क्षेत्र उत्तर दिशा में आ गया है. जबकि गोरेलाल चौक, सराफा लाइन, सिविल लाइन, गणेश नगर यह दक्षिण क्षेत्र में है. पुराना उड़ान पुल बंद होने के बाद सभी छोटे बड़े वाहनों का यातायात नए उड़ान पुल से होगा. पुराने उड़ान पुल के टूटने से यातायात की व्यवस्था पर कोई परिणाम नहीं होगा. बल्कि नया उड़ान पुल आवागमन करने वालों के लिए सहारा बनेगा. इतना जरूर है कि इस नए उड़ान पुल से बड़ी संख्या में वाहनों का आना जाना शुरू हो जाएगा. इसी तरह अंडरग्राउंड, डा. आंबेडकर वार्ड परिसर की रेलवे चौकी व हड्डी टोली, रिंग रोड़ वाली रेलवे चौकी पर भी आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगा.
The old flying bridge of the railway built years ago has become dilapidated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













