अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई; 2 दिन में 9.66 लाख का माल जब्त, 59 के खिलाफ मामले दर्ज

2 Mahua liquor seller arrested - Tehsil police action, goods worth 1 lakh seized
File Photo
Published on: 
Updated on: 

गोंदिया. होली के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण व बिक्री को लेकर जिला पुलिस प्रशासन सख्त दिख रहा है. पुलिस अभियान चलाकर लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में  अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है.

होली व धूलिवंदन पर्व के दौरान जिले में कानून व शांति  बनाए रखने के लिए अवैध शराब बनाने- बेचने वालों व शराब का अवैध यातायात करने वालों  खिलाफ कार्रवाई की गई. इन दो दिनों में की गई कार्रवाई में 9 लाख 66 हजार 585  रु. का माल जप्त कर  59 लोगों के खिलाफ  58 मुकदमे दर्ज किये गये हैं.

उल्लेखनीय है कि  जिले में  6 मार्च को होली दहन के बाद 7 मार्च को धूलिवंदन तथा  12 मार्च को  रंगपंचमी पर्व मनाया जा रहा है. उसे ध्यान में रखकर  जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने  शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में त्योहार संपन्न हो, कोई अप्रिय घटना न हो और कानून व्यवस्था बरकरार रहे.

इसके लिए जिले के सभी थानों के प्रभारियों को शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और अवैध परिवहन पर नकेल कसने  व कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके अनुसार एसपी निखिल पिंगले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कैंप देवरी) अशोक बनकर के आदेश व मार्गदर्शन में, जिले के सभी थानों  प्रमुखों ने  अपनी सीमा के भीतर अवैध रूप से शराब बनाने, बेचने और अवैध रूप से परिवहन करने वालों के खिलाफ छापेमारी की. 

देसी, विदेशी व महुआ सड़वा बरामद

4 मार्च को की गई कार्रवाई में गोंदिया-शहर- 4, रामनगर 2, गोंदिया ग्रामीण 9, तिरोडा 15, गंगाझरी 5, दवनीवाडा  9,  रावणवाड़ी 2, गोरेगांव 6, चिचगढ़ 2, दुग्गीपार 1, कशोरी 1, देवरी 1, आमगांव 1 इस प्रकार 23 आरोपियों के खिलाफ  22 मामले दर्ज किए गए व  5 मार्च को  36 प्रकरणों में 36 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किये गये. इस प्रकार कुल 58 प्रकरण दर्ज किए गए. जिसमें  6445 रु. कीमत की 100 बोतल देशी शराब बरामद कर की गयी है. वहीं 94,650 रु. की 603 लीटर महुआ शराब,   8,65490  रु. कीमत का 14,510 किला महुआ सड़वा रसायन इस तरह कुल  9 लाख 66 हजार 585 की सामग्री जप्त की गई.