Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साइकिल चलाकर फिट रहें: जिलाधीश गुंडे

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jun 03, 2022 | 10:18 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गोंदिया. आज के तनावपूर्ण जीवन में हम अपनी फिटनेस और उचित आहार पर ध्यान देना भूल जाते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट रहने के लिए व्यायाम, साइकिल चलाना और तैराकी जरूरी है.  विश्व साइकिल दिवस पर जिलाधीश नयना गुंडे ने साइकिल चलाने की दिनचर्या अपनाने की सलाह दी. नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने   साइकिल चालकों से संवाद साधा.  

आजादी के अमृत महोत्सव व विश्व साइकिल दिवस पर नेहरू युवा केंद्र गोंदिया ने युवाओं के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया.  जिला क्रीडा संकुल से निकाली गई रैली को  गुंडे ने हरी झंडी दिखाई.  जिला क्रीडा अधिकारी घनश्याम राठौड़, जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे, भारत स्काउट गाइड के जिला संगठक चेतना ब्राम्हणकर, विशाल रेखारकर, साइकिल एसो. के गजेंद्र एन. फुंडे, नाजुक उइके और धर्मलाल धुवारे उपस्थित थे.

 रैली का आयोजन जिला प्रशासन, जिला क्रीडा कार्यालय, नेहरू युवा केंद्र, भारत स्काउट एंड गाइड, साइकिल एसो., संडे साइकिलिंग ग्रुप, युवा एकता बहुउद्देशीय संगठन और स्वामी विवेकानंद बहुउद्देशीय युवा मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इसमें स्वच्छ पर्यावरण, साइकिलिंग और फिटनेस के महत्व पर जोर दिया गया. समापन इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ. सफलतार्थ  ऋतुराज यादव, अंकुश गजभिये, पूनम दमाहे, मेघा मालडोंगरे, रवि सपटे, तोपेश सावरकर, अंकुश कोरे, भोजराज रहांगदाले, सिद्धार्थ अंबुले, विनेश पुंडे और मोहित पटले ने प्रयास किया. संचालन युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे ने किया.

सम्बंधित ख़बरें

बेस्ट फिजिकल एक्सरसाइज होती हैं साइकिलिंग,आज वर्ल्ड बाइसाइकिल डे पर जानिए साइकिल चलाने के जबरदस्त फायदे

छोड़िए एक दिन बाइक-कार का शौक, रोजाना इतनी देर साइकिल चलाकर शरीर को बनाएं स्ट्रॉन्ग और सेहतमंद

विश्व साइकिल दिवस : इंदौर में 300 साइकिल सवारों का कारनामा, GPS नक्शे पर उकेरी साइकिल की आकृति

Stay fit by cycling collector gunde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2022 | 10:18 PM

Topics:  

  • World Bicycle Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.