मिशन वात्सल्य समिति की समीक्षा बैठक, एकल महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले : कांबले

Single Women Welfare Schemes: अर्जुनी मोरगांव में मिशन वात्सल्य समिति की समीक्षा बैठक में तहसीलदार अनिरुद्ध कांबले ने एकल और विधवा महिलाओं को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता दी जाएगी।
single women welfare scheme
Single Women Welfare Schemes:अर्जुनी मोरगांव में मिशन वात्सल्य समिति (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Arjuni Morgaon News: परिवार के कर्ता पुरुष के निधन के बाद एकल या विधवा हुई महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने के निर्देश तहसीलदार एवं तहसील मिशन वात्सल्य समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध कांबले ने दिए। वे तहसील कार्यालय में आयोजित तहसील स्तरीय मिशन वात्सल्य समिति की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

तहसील में कोई भी एकल महिला शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए संबंधित यंत्रणाओं को सतर्क रहते हुए एकल महिलाओं के सर्वेक्षण को गति देने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि एकल और विधवा महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें।

एकात्मिक बाल विकास प्रकल्प

बैठक में एकात्मिक बाल विकास प्रकल्प अधिकारी अनिल पटले, पुलिस निरीक्षक कमलेश सोनटक्के, मिशन वात्सल्य समिति के गैर-सरकारी सदस्य अमरचंद ठवरे और शीला उईके, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविश्वर किरसान, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के राजेश राहिले, तहसील विधि सेवा प्राधिकरण के वाय. वाय. डोंगरे, बाल विकास प्रकल्प कार्यालय विस्तार अधिकारी राहुल निखारे, एस. पी. दुर्वे, जी. बी. दुपारे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने के भी निर्देश

बैठक में निर्देश दिए गए कि एकल और विधवा महिलाओं को घरकुल योजना, अंत्योदय योजना के अंतर्गत राशन कार्ड, निराधार योजना तथा क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले बाल पालन योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभाग सक्रिय प्रयास करें। साथ ही एकल महिलाओं को आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान किया जाए। तहसीलदार कांबले ने समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने के भी निर्देश दिए। सभा की कार्यवाही समिति के सचिव एवं बाल विकास प्रकल्प अधिकारी अनिल पटले ने संपन्न की।