‘फडणवीस नहीं, फसनवीस सरकार’, नाना पटोले ने सरकार पर किया प्रहार, बोले- खजाना खाली कर मलाई खा रहे 3 इंजन
Nana Patole Bhandara Protest: नाना पटोले का सरकार पर बड़ा हमला: "राज्य में फडणवीस नहीं, फसनवीस सरकार"। भंडारा में किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का 'थाली बजाओ' आंदोलन।
- Written By: प्रिया जैस
नाना पटोले और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Solar Energy Scam Allegation: राज्य में हर दिन कोई न कोई घोटाला सामने आ रहा है। एक तरफ सरकारी खजाना खाली होने की बात कहकर किसानों को लूटने का काम चल रहा है। दूसरी तरफ इस सरकार में तीन इंजन की सरकार मलाई खाने में लगी है। किसान, बेरोजगार और बेसहारा लोग बदहाली की हालत में हैं। इस राज्य में फडणवीस नहीं, बल्कि फसनवीस सरकार सत्ता में है।
ऐसा आरोप विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 5 फरवरी को अलग-अलग मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के सामने किए गए आंदोलन में किया। 5 फरवरी की दोपहर में शहीद भोला भवन से डफली और थाली बजाओ आंदोलन के साथ मोर्चा निकाला गया। महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद मोर्चा प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचा।
जहां मोर्चा सभा में बदल गया। किसानों का बकाया धान का भुगतान तुरंत किया जाए, धान का बोनस दिया जाए, धान खरीदने की लिमिट बढ़ाई जाए। मनरेगा के तहत काम तुरंत शुरू किया जाए, लोडशेडिंग बंद की जाए, रबी धान बकाया का भुगतान किया जाए, किसानों की कई मांगें तुरंत पूरी की जाएं, आदि मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष दिलीप बंसोड़ और राज्य सचिव अमर वराडे, पी.जी. कटरे के नेतृत्व में आंदोलन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
कांग्रेस नेताओं ने किया मार्गदर्शन
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया। नाना पटोले ने आगे कहा कि धान खरीदी की लिमिट खत्म हो गई है। किसानों के पास अभी भी 20 लाख क्विंटल धान पड़ा है। लेकिन, सरकार ने वह धान नहीं खरीदा है। केंद्र और राज्य सरकारें किसान विरोधी पॉलिसी लागू कर रही हैं। पिछले साल रबी सीजन में खरीदे गए धान का बकाया अभी तक नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें – गड़चिरोली में माओवादियों से मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, सेना ने नक्सल कैंप उड़ाया
सोलर के नाम पर किसानों को लुटा
सोलर ऊर्जा के नाम पर किसानों को लुटा जा रहा है। इसलिए, सोलर ऊर्जा की जगह किसानों को 16 घंटे बिजली दी जाए। लाडली बहनों के साथ धोखा हो रहा है। उन्हें नियमित किश्त नहीं दी जा रही है। केंद्र सरकार की बात न मानकर अमेरिकी सरकार अपने खेती के सामान को जीरो प्रतिशत टैरिफ पर भारत लाएगी और यहां के सामान पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।
इस अवसर पर राजू काले, वंदना काले, उषा मेंढ़े, उषा शहारे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे। उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत ने आंदोलन स्थल पर आकर ज्ञापन स्वीकार किया।
