बघेडा-तेढा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह, नवयुगलों ने मां मांडोदेवी का लिया आशीर्वाद

मां मांडोदेवी के आशीर्वाद से आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह में लक्ष्य से अधिक जोड़े परिणयबद्ध हुए।
godia-182
Published on
Updated on

Gondia News: मां मांडोबाई देवस्थान, बघेडा-तेढा में रामनवमी के उपलक्ष्य में लक्ष्य से अधिक सर्वजातीय नवयुगलों ने मां मांडोदेवी का आशीर्वाद ग्रहण कर नए दांपत्य जीवन की शुरुआत की. इस वर्ष इस सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन समारोह में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तों का जनसैलाब उमड़ा नजर आया.

सामूहिक विवाह का यह वां वार्षिक आयोजन रहा, जो 7 मार्च को मांडोबाई के आशीर्वाद से संपन्न हुआ. नवयुगलों को नए वैवाहिक जीवन के आर्शीर्वाद के लिए राज्य के वित्त, योजना, कृषि, सहायता, पुनर्वास, कानून व न्याय विभाग के राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल परिवार सहित उपस्थित थे.

वहीं मां मांडोदेवी देवस्थान के अध्यक्ष विधायक विनोद अग्रवाल, आमगांव के विधायक संजय पुराम, पूर्व विधायक सहेसराम कोरोटे, हेमंत पटले, खोमेश रहांगडाले, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, पंस गोंदिया सभापति मुनेश रहांगडाले, कृउबास गोंदिया सभापति भाऊराव ऊके, उषा मेंढे, सुरेंद्र नायडू, दीपा चन्द्रिकापुरे, सविता अग्रवाल, चैताली नागपुरे, सुमित भालोटिया, जीवनेश मिश्रा सहित अनेकों जनप्रतिनिधियों व संस्था पदाधिकारी उपस्थित थे.

विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन वर्ष से किया जा रहा है. जिले में सर्वजातीय सामूहिक विवाह की शुरुआत इसी मां मांडोबाई देवस्थान से शुरू हुई है, जो वर्तमान दौर में समाज में पैसे के साथ ही समय की बचत का एक सहयोगात्मक कदम साबित हुआ है.

हर वर्ष इस सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन में नवयुगलों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होना इस समारोह समिति की बेहतर व्यवस्था का प्रतिफल है.राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल ने मां मांडोदेवी को नमन कर नवयुगलों को आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि मां मांडोदेवी की कृपा से मुझे यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.मैं इस दिव्य देवस्थान के अत्यधिक विकास के लिए कटिबद्ध हूं.

सफलतार्थ संस्था सचिव डॉ.लक्ष्मण भगत, उपाध्यक्ष भैयालाल सिंदराम, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ असाटी, सहसचिव कुशन घासले, सदस्य डॉ. जितेंद्र मेंढे, शालिकराम उईके, सखाराम सिंदराम, दिलीप खंडेलवाल इन्होंने परिश्रम लिया.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com