विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता आयाम की बैठक आयोजित,  भाईचारे व समानता को बढ़ावा देने पर मंथन

गोंदिया में विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता आयाम की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाईचारे और समानता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। सभी वर्गों के बीच सहयोग और सद्भाव को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
godia-530
Published on
Updated on

Gondia City : विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता आयाम की बैठक का आयोजन स्थानीय गुरुनानक विद्यालय के ऑडिटोरियम में समाज के गणमान्य अध्यक्षों व समिति सदस्यों की उपस्थिति में हुआ. इस बैठक में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के विषय पर व्यापक चर्चा की गई.

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता देवजी रावतअखिल भारतीय सामाजिक समरसता प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में समरसता स्थापित करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही संगठन का मूल उद्देश्य है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग और समानता की भावना विकसित करने पर जोर दिया. साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सामाजिक समरसता के संदेश को जनजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं.

समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्पबैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

प्रमुख अतिथि में विदर्भ प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख संजय चौधरी, विहिप, बाला बिसेन मांग गारोडी समाज जिला उपाध्यक्ष मनोज पारेख, नगर उपाध्यक्ष अनिल बिसेन, दुलीचंद बुद्धे, दरयानोमल आसवानी, मुन्ना लिल्हारे उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित व समाजहित के संकल्प के साथ हुआ.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com