रुकी हुई शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 31 मई तक जारी होंगे विज्ञापन, पवित्र पोर्टल पर रिक्त पदों की जानकारी

Gondia Pavitra Portal Recruitmet: महाराष्ट्र में रुकी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को गति मिल गई है। शिक्षा विभाग ने सभी रिक्त शिक्षक पदों के विज्ञापन 31 मई तक पवित्र पोर्टल पर जारी करने के निर्देश दिए।
maharashtra teacher recruitment 2026 pavitra portal vacancy advertisement
Pavitra Portal (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia Teacher Recruitment News: शिक्षा विभाग ने सभी रिक्त पदों के विज्ञापन 31 मई तक पवित्र पोर्टल पर प्रकाशित करने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। मई 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के रिक्त पदों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। जिससे बड़ी संख्या में पद उपलब्ध होंगे। जिप, नपा और निजी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की समस्या अब दूर हो जाएगी।

क्योंकि पूरी प्रक्रिया पवित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, इसलिए वसूली बाजी पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। प्रक्रिया की समय सारिणी और नियम 1 से 31 मई तक स्कूलों के लिए रिक्तियों को पंजीकृत करने की समय सीमा है और जून के महीने में उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर स्कूलों की अपनी प्राथमिकता दर्ज कर सकते हैं।

अंकों के आधार पर भरे जाएंगे पदे

अंकों के आधार पर ही स्थानीय निकायों की पद भरे जाएंगे। जबकि निजी संस्थाएं एक पद के लिए 10 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुला सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया में मई 2026 के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के पद भी शामिल होंगे।

स्वप्रमाणन प्रक्रिया पूरी

इसलिए राज्य भर में बड़े पैमाने पर शिक्षकों के पद उपलब्ध होने की संभावना है। इस प्रक्रिया के माध्यम से जिप, नपा और निजी सहायता प्राप्त स्कूलों में रिक्त पदें भरें जाएंगे, जिससे बेरोजगार उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल है। राज्य के करीब 1 लाख 70 हजार टेस्ट योग्य उम्मीदवारों ने स्वप्रमाणन प्रक्रिया पूरी कर ली है और ऐसे उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com