-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Kisan Samman Yojana 20000 Accounts Will Be Closed
किसान सम्मान योजना 20,000 खाते होंगे बंद
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- प्रक्रिया : जिले में 2.71 लाख किसानों को मिल रहा लाभ, शासन ने आरंभ किया सर्वेक्षण
गोंदिया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना अंतर्गत किसानों को वर्ष भर में 3 चरणों में 6 हजार रु. दिए जाते हैं. इस योजना का लाभ वे लोग भी ले रहे थे जो स्वयं किसान नहीं हैं और आयकर दाता हैं. इस योजना के पात्र लाभार्थियों के सर्वेक्षण कर उसमें अपात्र और फर्जी लाभार्थियों के खाते बंद करने की सूचना केंद्र सरकार ने दी है.
इसके अनुसार जिला राजस्व विभाग ने सर्वेक्षण शुरू किया है. जिसमें लगभग 20 हजार लाभार्थी अपात्र पाए जाने की जानकारी है. इन लाभार्थियों की पुन: एक बार पड़ताल कर उनके खाते बंद किए जाएंगे. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान योजना के जिले में कुल 2 लाख 71 हजार लाभार्थी हैं. इसमें से 4 हजार 811 लाभार्थियों की पिछले 4 वर्षो में मृत्यु हो गई. वहीं 2 हजार 969 लाभार्थी यह आयकर भरने वाले थे. इसी तरह एक ही परिवार के पति-पत्नी इन दोनों इस योजना का लाभ उठाने वाले 10 हजार लाभार्थी पाए गए है.
इसी कड़ी में किसान नहीं होने के बावजूद इस योजना का लाभ उठाने वाले 1098 लाभार्थी पाए गए हैं. इन सभी की एक बार पुन: पड़ताल कर उनके खाते स्थायी रूप से बंद किए जाएगे ऐसी जानकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने दी है. जिले में पीएम किसान योजना के कुल 2 लाख 71 हजार लाभार्थी हैं. इसमें से वर्तमान स्थिति में इस योजना का लाभ 2 लाख 61 हजार किसान ले रहे हैं.
इसमें कुछ पात्र लाभार्थी अब भी इस योजना के लाभ से वंचित हैं. पीएम किसान पेंशन योजना का लाभ एक परिवार के एक ही व्यक्ति को मिलेगा यह स्पष्ट है. जिससे पति-पत्नी के नाम पर खेती है, फिर भी परिवार के केवल एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा. जिससे 10 हजार खाते बंद हो जाएंगे.
31 दिसंबर के बाद होंगे मामले दर्ज
पीएम किसान पेंशन योजना के लिए पात्र नहीं होने के बावजुद कुछ लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठाने की बात स्पष्ट हुई है. जिससे इन लाभार्थियों की पुन: एक बार पड़ताल करने का काम शुरू है. यह पूर्ण होने के बाद उन्होंने उठाई पेंशन की रकम शासन को वापस नहीं लौटाने पर उन पर फौजदारी कार्रवाई की जाएगी. पीएम किसान योजना का लाभ यह केवल किसानों को दिया जाता है. लेकिन इस योजना का लाभ जिनके नाम पर खेत नहीं और जो किसान नहीं है ऐसे 1098 फर्जी लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा रहे है. उनसे पेंशन की रकम वसूल की जाएगी.
सम्बंधित ख़बरें
Kisan samman yojana 20000 accounts will be closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
Jul 10, 2026 | 12:52 PMAryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMजम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMWardha News: खातेदारों को नहीं मिले जमा रुपये, सहकारी पतसंस्था में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर
Jul 10, 2026 | 12:48 PMकेरल के वायनाड में बड़ा हादसा! भूस्खलन में 7 की मौत, एक की तलाश जारी
Jul 10, 2026 | 12:47 PMओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
Jul 10, 2026 | 12:46 PMनितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














