Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी के कई मामलों का खुलासा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 28, 2023 | 11:24 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई 

गोंदिया. जिले में एक ही दिन में दो  स्थानों में चोरी व एक में चोरी का प्रयास की घटना सामने आई थी. इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है. छत्तीसगढ राज्य के देवघर मोहल्ला, खपराभाट, बलोद निवासी आरोपी प्रदीप ऊर्फ दादु देवधर ठाकुर (30) से 47 हजार रु. नगद तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त इंडिका वीस्टा कार क्र. सीजी 03 यु 4373  सहित कुल  3 लाख 47 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. पुलिस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. तीनों आरोपी  कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. जिससे उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है.  

उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को देवरी स्थित महावीर राइस मिल में 3 अज्ञात चोरों द्वारा  4,38,000 रु. नकद राशि चोरी कर ली गई थी. इस संबंध में  फिर्यादी देवरी वार्ड क्र.1 निवासी श्रेय नंद कुमार जैन (35) की शिकायत पर देवरी थाने में मामला दर्ज किया गया था. उसी दिन देवरी तहसील के मौजा नवाटोला में 3 अज्ञात चोरों ने कृष्णा पंचमवार ( 60) के मकान के दरवाजे का ताला तोडकर एक तोला सोने की चेन व नगद सहित 62 हजार रु. का माला गायब कर दिया गया था, इसके बाद देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

इसके अलावा कोहमारा में सहकारी सोसायटी का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया. उसे लेकर डुग्गीपार थाने में मामला दर्ज किया गया. एक ही दिन में हुई इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर ने उपरोक्त अपराधों की समानांतर जांच कर तत्काल घटना का पर्दाफाश कर  चोरों गिरफ्तार के आदेश दिए. उसके अनुसार स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे ने दो टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश करने रवाना किया गया. 

सम्बंधित ख़बरें

‘पत्नी की साड़ी प्रेस कर दो’, हॉस्टल से बुलाकर किशोरी से की छेड़छाड़, देवरी में पूर्व प्राचार्य की घिनौनी हरकत

अहिल्यानगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP सोमनाथ घरगे का ट्रांसफर, नए SP बने मुम्मका सुदर्शन

बरगी डैम हादसा: 18 घंटे बाद बाहर निकाला गया क्रूज, डिप्टी सीएम बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी क्लेक्शन, ₹2.42 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; सरकार की बंपर कमाई

दोनों टीमें देवरी में दर्ज अपराध की समानांतर जांच कर रही थीं, वहीं घटनास्थल से डोंगरगढ़ तक  लगभग  60 से 70 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा गोपनीय जानकारी व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर  आरोपी की खोज की जा रही थी तभी  संदिग्ध आरोपी प्रदीप उर्फ​दादू देवधर ठाकुर के डोगरगढ़ में होने की  सूचना मिली.  टीम ने 28 मार्च को  1.30 बजे उसे अपराध में प्रयुक्त  इंडिका विस्टा  कार के साथ  हिरासत में ले लिया.  पूछताछ में उसने अपने दोनों साथी नरेश महिलांगे व रंजीत के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबुल की.

जब आरोपी से उसके बाकी साथियों ठिकाने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह उनके बारे में नहीं जानता.  यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक  दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में गठित टीम के सहायक पुलिस निरीक्षक  विजय शिंदे, पुलिस उप निरीक्षक जीवन पाटील,  हवालदार तुलसीदास लुटे, राजू मिश्रा, इंद्रजित बिसेन, महेश मेहर, चेतन पटले,प्रभाकर पलांदुरकर, दीक्षित दमाहे, संजय मारवाडे , विनोद बरय्या, मोहन शेंडे, धनंजय शेंडे, हंसराज भांडारकर, अजय रहांगडाले, मुरली पांडे, विनोद गौतम, महिला कांस्टेबल कुमुद येरने  ने की. 

अनेकों मामलों में वांछित है तीनों

अंतर्राज्यीय सेंधमारी के आरोपियों  प्रदीप उर्फ​​दादू देवधर ठाकुर के साथ ही  नरेश महिलांगे  व  रंजीत के खिलाफ विभिन्न थानों में अनेक मामले दर्ज है. इससे नागपुर, भंडारा व गोंदिया जिले के साथ ही नागपुर शहर में कई मामलों में आरोपियों की पुलिस को तलाश है.  नागपुर और भंडारा पुलिस को भी इन आरोपियों की तलाश थी. गोंदिया में हुए अन्य अपराधों का भी इस आरोपी से खुलासा हो सकता है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है. फिलहाल देवरी थाने के तहत 2 और डुग्गीपार थाने में दर्ज अपराध यह   ठाकुर ने अपनी साथियों के साथ मिलकर करने से उसे आगे की कार्रवाई के लिए देवरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

Interstate gang member arrested many cases of theft revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2023 | 11:24 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.