गोरेगांव: गोंदेखारी में जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण; प्रशासन की लापरवाही

Gondia District News: गोंदेखारी गांव में जल जीवन मिशन का कार्य 3 साल से अधूरा पड़ा है। भीषण गर्मी में कुएं सूखने से महिलाएं पानी के लिए भटक रही हैं, लेकिन प्रशासन शिकायतों को अनदेखा कर रहा है।
godia-157
Published on
Updated on

Gondia District Water Crisis News: गोरेगांव तहसील के गोंदेखारी में पानी को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और महिलाएं दूरदूर तक दौड़ लगा रही हैं। बोरवेल व कुएं सूख गए हैं, बूंदबूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है वहीं जल जीवन मिशन योजना वर्षों से अधूरी पड़ी है।

पाइपलाइन नल फिटिंग टूटफुट हो गए हैं। सरपंच टी.के. कटरे द्वारा बारबार मांग करने पर भी संबंधित अधिकारी इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव में जल संकट जैसी स्थिति के लिए जलापूर्ति विभाग स्वयं जिम्मेदार हैं। जानकारी के अनुसार गोरेगांव तहसील के ग्राम गोंदेखारी में पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले के कार्यकाल में इस गांव के लिए जल जीवन मिशन योजना मंजूर हुई थी।

जिप जलापूर्ति विभाग कि देखरेख में कार्य जोरों शोरों से शुरू किया गया था। जिसमें पाइपलाइन, नल फिटिंग तथा पानी टंकी निर्माण कार्य शामिल था। लेकिन 3 वर्ष बीत जाने पर भी योजना शुरू होने का कोई ठिकाना नहीं है। सरपंच टी.के. कटरे ने इस अधूरे कार्य से हो रही समस्या को अनेकों बार जिप जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा लेकिन उन्हें भी आज तक केवल निराशा ही हाथ लगी है।

बोरवेल व कुएं पूरी तरह सुखें। आज इस गांव में जल संकट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बढ़ते हुए तापमान के चलते बोरवेल व कुएं पूरी तरह सुख गए हैं। वहीं बोरवेल से पानी नहीं निकल रहा है। गांव में स्थित कुछ किसान अपने खेतों से गांव में पानी की पूर्ति कर रहे हैं। गांव की महिलाएं सर पर गुंडी लेकर पानी के लिए यहां वहां भटक रही हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

जल जीवन मिशन कार्य अधूरा। उल्लेखनीय यह है कि जल जीवन मिशन कार्य अधूरा पड़ा है। जल जीवन मिशन में भारी राशि खर्च करने पर भी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस विषय को जिप जलापूर्ति विभाग गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। इस वर्ष तापमान बढ़ रहा है और भूजल स्तर भी तेजी से घट रहा है।

इसलिए, मई और जून के महीनों में पानी की समस्या और बढ़ने की संभावना है। पानी की कमी की समस्या और बिगड़ने की संभावना है और इसके लिए समय पर उपाय करने की मांग सरपंच कटरे ने की है। अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं। इस अधूरे कार्य से हो रही समस्या के विषय को कई बार जिप जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जिसे लेकर ग्रामीणों में भी अब तक केवल निराशा ही हाथ लगी है। ऐसे में ग्रामीणों को जल संकट जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच टी.के. कटरे, गोंदेखारी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com