

Gondia Education Fund News: गोंदिया जिप का 2025-26 का संशोधित बजट व 2026-27 का 26,23,95,731 रु। का संभावित खर्च का बजट सोमवार को सभागृह में जिप उपाध्यक्ष तथा निर्माण व वित्त सभापति लक्ष्मण भगत ने पेश किया। इस बजट में जिप सदस्यों को 5 लाख रु। का निधि दिया जाएगा। साथ ही जलापूर्ति, महिला व बाल कल्याण तथा कृषि विषयक योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं।
जिप की बजट सभा सोमवार को स्व. यशवंतराव चव्हाण सभागृह में जिप अध्यक्ष भेंडारकर की अध्यक्षता में शुरू हुई। इस बार वर्ष 2025-26 के लिए 55,63,82,155 रु. का संसोधित बजट और वर्ष 2026-27 के लिए 23,95,731 रुपय का संभावित बजट पेश किया गया है। आय बढ़ाने के लिए नया खाता शीर्ष सुझाना आवश्यक है।
जिप सदस्यों के क्षेत्रों में विकास के लिए 10 लाख रुपय का कोष रखा गया है। तथा वर्ष 2026-27 के संभावित बजट में प्रति सदस्य 5 लाख रु। के हिसाब से 2.65 करोड़ रु। की राशि प्रदान की गई है। दुकानघरों के निर्माण के लिए 50 लाख रु। का प्रावधान किया है।
ग्रामीण क्षेत्र के मिनी मंत्रालय के बजट में ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा विकास पर ध्यान दिया गया है, और सड़कों, नालियों, स्वास्थ्य और स्कूलों आदि के लिए बहुत ज्यादा पैसे दिए गए है। हमारा ध्यान ग्रामीण क्षेत्र को बदलने पर है, (लायकराम भेंडारकर, जिप अध्यक्ष)
| विभाग | संशोधित (2025-26) | संभावित (2026-27) |
|---|---|---|
| सिंचाई | 3.90 | 1.43 |
| पंचायत | 3.68 | 2.98 |
| सामान्य | 3.60 | 3.28 |
| कृषि | 2.21 | 1.20 |
| (अन्य) | 1.15 | 0.73 |
बजट में गोंदिया जिले के सभी हिस्सों पर विचार करके अलग-अलग मामलों पर सही प्रावधान किए गए है। उम्मीद है कि यह बजट जिले की तरक्की के लिए फायदेमंद होगा। (लक्ष्मण भगत, जिप वित सभापति)