- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Wildlife Attack Leopard Tiger Kills Two Human Animal Conflict News
गोंदिया में आदमखोर वन्यजीवों का तांडव; एक ही दिन में तेंदुए और बाघ के हमले में मासूम बच्चे समेत दो की मौत
गोंदिया जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष चरम पर है। शुक्रवार को अर्जुनी मोरगांव में तेंदुए ने 6 साल के बच्चे को मार डाला, जबकि सड़क अर्जुनी में बाघ के हमले में एक वृद्ध महिला की जान चली गई।

Gondia Leopard Attack News: गोंदिया जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को एक ही दिन दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश दोनों बढ़ गया है।
तेंदुए के हमले में 6 वर्षीय बच्चे की मौत
अर्जुनी मोरगांव तहसील के आदर्श धाबेटेकड़ी गांव में शुक्रवार शाम अपने घर के पास खेल रहे 6 वर्षीय प्रज्ज्वल गोवर्धन मेश्राम पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।
परिवार और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ कुछ दूरी पर बच्चे को छोड़कर भाग गया। तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें प्रज्ज्वल गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को तत्काल पकड़ने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
परीक्षा है या ‘अग्निपरीक्षा’, गोंदिया में छात्रों ने की एग्जाम टालने की मांग; हीट स्ट्रोक के डर से बढ़ी चिंता
फर्जी बीजों से बचें किसान, कृषि विभाग ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
तिरोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सड़क हादसे के बाद बेनकाब हुआ गौवंश तस्करी का मामला, 10 गौवंश को कराया मुक्त
बाघ के हमले में वृद्ध महिला की मौत
इसी दिन सड़क अर्जुनी तहसील के माहुली गांव के पास सौंदड़ जंगल परिसर में 60 वर्षीय लक्ष्मीबाई हेमराज सयाम पर बाघ ने हमला कर दिया। वह खेत में मक्का फसल का काम कर रही थीं। हमले में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। वन विभाग ने परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
क्षेत्र में बढ़ता खतरा और पुरानी घटनाएं
ग्रामीणों के अनुसार, सौंदड़, बोपाबोड़ी, शिंदीपार, भादुटोला और राका क्षेत्र में एक बाघ पिछले कई महीनों से सक्रिय है। खेतों और गांवों के समीप उसकी आवाजाही लगातार देखी जा रही है, जिससे लोगों में डर व्याप्त है। हाल के दिनों में गोरेगांव तहसील में एक किसान की जान जा चुकी है, जबकि तिरोड़ा तहसील में भी तेंदुए द्वारा एक बच्चे को उठाकर ले जाने की घटना सामने आ चुकी है।
वन विभाग की कार्रवाई और मांग
वन विभाग के अनुसार, तेंदुए और बाघ को पकड़ने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मिलिंद पवार ने बताया कि हमले के तरीके से तेंदुए की पुष्टि हुई है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग ड्रोन, पिंजड़े और अन्य आधुनिक साधनों का उपयोग कर जल्द से जल्द इन वन्यजीवों को काबू में करे, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Gondia wildlife attack leopard tiger kills two human animal conflict news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














