Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shalarth ID Scam: गोंदिया में SIT की छापेमारी से शिक्षा विभाग में मची खलबली, शिक्षकों से घंटों चली पूछताछ

Shalarth ID Scam Maharashtra: गोंदिया में 'शालार्थ आईडी' घोटाले का विस्फोट! एसआईटी ने महागांव में मारा छापा, शिक्षक से 5 घंटे पूछताछ। कार्रवाई के डर से जिले से फरार हुए कई संदिग्ध। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 02, 2026 | 10:27 AM

शालार्थ आईडी घोटाला (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Education Department Fraud Gondia: महाराष्ट्र में चर्चित ‘शालार्थ आईडी’ घोटाले की जांच अब गोंदिया जिले तक पहुंच गई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यहां अचानक छापेमारी कर इस मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और घोटाले से जुड़े लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की टीम ने अर्जुनी मोरगांव तहसील के महागांव क्षेत्र में अचानक छापा मारकर जांच को तेज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी जुटाई गई है। छापेमारी के बाद स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और कई संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

छापेमारी के दौरान महागांव के एक शिक्षक को हिरासत में लेकर उससे करीब पांच घंटे तक गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके बैंक लेन-देन, दस्तावेजों की सत्यता और ‘शालार्थ आईडी‘ प्राप्त करने की प्रक्रिया में संभावित गड़बड़ियों की जांच की गई।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा के किसानों की बल्ले-बल्ले! 2 लाख से ज्यादा ने बनवाया ‘फार्मर ID’, अब घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ

आधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका

मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा, यात्रियों को बड़ी सुविधा

संभाजीनगर: रमाई आवास योजना में सख्ती, लाभार्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच; अपात्रों पर कार्रवाई संभव

घोटाले से जुड़े कई संदिग्ध आरोपी फरार

हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन वह अभी भी जांच एजेंसी के रडार पर बना हुआ है। जैसे ही एसआईटी के गोंदिया पहुंचने की खबर सामने आई, घोटाले से जुड़े कई संदिग्ध आरोपी फरार हो गए। कुछ लोगों ने कार्रवाई के डर से जिला ही छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में बचा केवल 1 नक्सली, जानें गड़चिरोली के आखिरी नक्सली जयराम गावडे की कहानी, कैसे बना माओवादी

फिलहाल एसआईटी ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसआईटी ने साफ संकेत दिए हैं कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गोंदिया जिले में इस घोटाले के उजागर होने से शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं और अब सभी की नजरें एसआईटी की अगली कार्रवाई पर लगी हुई है।

Gondia shalarth id scam sit raid mahagaon teacher interrogation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2026 | 10:27 AM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Shalarth ID Scam
  • SIT Investigation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.