-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia School Uniform Distribution 69719 Students Samagra Shiksha
गोंदिया में 69 हजार से अधिक विद्यार्थियों को गणवेश का इंतजार, पहले दिन वितरण की तैयारी
School Uniform Distribution: गोंदिया जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के 69,719 विद्यार्थियों को स्कूल गणवेश उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत गणवेश के लिए निधि आवंटित कर दी।

School Uniform (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Education Department: वरिष्ठों ने पहले ही दिन स्थानीय निकायों और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गणवेश व किताबें वितरित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिले को किताबें तो मिल गई है, अब गणवेश शेष है।
इसलिए समग्री शिक्षा की ओर से तहसील स्तर वर एक जोड़ी गणवेश के लिए प्राप्त निधि का आवंटन किया गया। पहले ही दिन गणवेश के लिए जद्दोजहद चल रही है और उसी हिसाब से योजना भी बनाई जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान, पीएमश्री योजना के साथसाथ राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निकायों और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को दो गणवेश दी जाती हैं।
69,719 छात्रों को मिलेगा स्कूल यूनिफॉर्म
इसे स्कूल के पहले दिन देने का आदेश दिया गया है। एक जोड़ी गणवेश 300 रु. प्रत्येक की दर से प्रदान की जाती है, और दो जोड़ी गणवेश 600 रु। प्रत्येक की दर से निधि दी जाती है। लेकिन, वर्तमान में जिले के 69,719 विद्यार्थियों के लिए समग्र शिक्षा अभियान को मात्र 1,67,32,560 रु. ही दिए गए हैं। यानी कि गणवेश के लिए 240 रु। प्रत्येक की दर से निधि दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बाल-बाल बची जान! शिंदे गुट के नेता का बर्थडे बैनर दुपहिया सवार पर गिरा, देखें खौफनाक VIDEO
महाराष्ट्र में अब मिलेंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, फर्जी कार्डों पर लगेगी पूरी तरह रोक
पंढरपुर वारी के लिए पूरे महाराष्ट्र से चलेंगी 5500 स्पेशल ST बसें, महिलाओं को 50% छूट और बुजुर्गों को फ्री सफर
अकोला में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 40.92 लाख रुपये मंजूर, 272 किसानों को मिलेगी राहत
गणवेश तैयार करने की जद्दोजहद जारी
जिले को किताबें प्राप्त हुई हैं और हर साल स्कूल के पहले दिन किताबें वितरित की जाने वाली हैं। हालांकि गणवेश का मामला हमेशा अटका रहता है। लेकिन इस वर्ष पहले दिन न सिर्फ किताबें बल्कि एक जोड़ी गणवेश भी बांटने का आदेश है और इसी के चलते एक जोड़ी गणवेश के लिए निधि दी गई है।
ये भी पढ़े: विदर्भ के स्कूल अब 30 जून से खुलेंगे, हाईकोर्ट के फैसले से विद्यार्थियों को बड़ी राहत
ऐसे में समग्र शिक्षा की ओर से तहसील स्तर पर निधि वितरित कर दिया गया है और जल्द से जल्द गणवेश तैयार करने की जद्दोजहद जारी है। जूतेमोजे का अतापता नहीं सरकार की ओर से छात्रों को सिर्फ दो जोड़ी यूनिफॉर्म ही नहीं, बल्कि एक जोड़ी जूते और दो जोड़ी मोजे भी दिए जाते हैं। अब तक इसके लिए 170 रु। का भुगतान किया जा रहा था।
जूते-मोजों को लेकर अब भी संशय
सरकार ने अब गणवेश के लिए निधी दे दी है, जिससे सिर्फ एक जोड़ी गणवेश का इंतजाम हो सकेगा। वहीं, जूतेमोजे को लेकर कोई निर्देश नहीं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि आने वाले समय में इसके लिए होड़ मचेगी।
पहले दिन बच्चों को गणवेश मिल जाएगा
गणवेश जारी करने का अधिकार शाला व्यवस्थापन समिति को दिया गया है। जिप गोंदिया के प्राथमिक शिक्षाधिकारी पवन खंडारे ने कहा कि जिला स्तर पर निधि आवंटित की जाती है। फिलहाल जिले की सभी पंचायत समितियों के तहत राशि आवंटित कर दी गई है। निर्देश दिया गया है कि स्कूल के पहले दिन बच्चों को गणवेश दिया जाए। उम्मीद है कि पहले दिन बच्चों को गणवेश मिल जाएगा।
Gondia school uniform distribution 69719 students samagra shiksha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाल-बाल बची जान! शिंदे गुट के नेता का बर्थडे बैनर दुपहिया सवार पर गिरा, देखें खौफनाक VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:23 PMApple के केस के बाद फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman, X पर छिड़ी जुबानी जंग
Jul 13, 2026 | 03:22 PMमहाराष्ट्र में अब मिलेंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, फर्जी कार्डों पर लगेगी पूरी तरह रोक
Jul 13, 2026 | 03:22 PMपंढरपुर वारी के लिए पूरे महाराष्ट्र से चलेंगी 5500 स्पेशल ST बसें, महिलाओं को 50% छूट और बुजुर्गों को फ्री सफर
Jul 13, 2026 | 03:20 PMअकोला में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 40.92 लाख रुपये मंजूर, 272 किसानों को मिलेगी राहत
Jul 13, 2026 | 03:07 PMपूर्व नागपुर के सरोदेनगर में 30 साल से विकास का इंतजार; 345 घरों के 1,500 से अधिक नागरिक सुविधाओं से वंचित
Jul 13, 2026 | 03:06 PMरोहित पवार की बढ़ी मुश्किलें, बारामती एग्रो कंपनी को MPCB का नोटिस, पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप
Jul 13, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM










