Gondia News: ग्रामीण स्कूलों में जल्द भरेंगे पद, गोंदिया को पहले चरण में मिले 445 शिक्षक

Gondia Teacher Recruitment: गोंदिया जिला परिषद की ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पहले चरण में पवित्र पोर्टल से 445 शिक्षक उपलब्ध हुए हैं।
gondia rural schools 445 teachers pavitra portal recruitment
गोंदिया शिक्षक भर्ती(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondia Zilla Parishad: गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी अब दूर होने के संकेत मिल रहे हैं। पवित्र पोर्टल के माध्यम से पहले चरण में 445 शिक्षक गोंदिया जिला परिषद को उपलब्ध हुए हैं। इन शिक्षकों की जल्द ही दस्तावेज जांच और समुपदेशन प्रक्रिया पूरी कर रिक्त पदों वाली स्कूलों में नियुक्ति की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, 10 सितंबर तक इन शिक्षकों के स्कूलों में कार्यभार संभालने की संभावना है। इसके बाद जिले में शिक्षकों के करीब 185 पद रिक्त रहेंगे, जिन्हें दूसरे चरण में भरने की उम्मीद है।

जिला परिषद के अंतर्गत शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों की जानकारी शासन को भेजी गई थी। इसके अनुसार प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के उपशिक्षक तथा स्नातक शिक्षक पदों के लिए पवित्र पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार उपलब्ध हुए हैं। जिला परिषद ने प्राथमिक बंगाली माध्यम के 5, हिंदी माध्यम के 95, मराठी माध्यम के 478 तथा माध्यमिक मराठी माध्यम के 50 इस तरह कुल 628 रिक्त पदों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें प्राथमिक बंगाली माध्यम के 3, हिंदी पवन माध्यम के 67, मराठी माध्यम के 330 तथा माध्यमिक मराठी माध्यम के 45 पदों को मंजूरी मिली है।

60 हजार विद्यार्थियों को होगा लाभ

इसी प्रक्रिया के तहत -पहले चरण में कुल 445 शिक्षक उपलब्ध हुए हैं। प्रशासन की ओर से उनकी नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों की नियुक्ति होने से ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों में रिक्त पदों की संख्या काफी कम होगी। इसका सीधा लाभ जिले के 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है। एक शिक्षक के भरोसे चल रही अथवा शिक्षकों की कमी से जूझ रही स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित करने में मदद मिलेगी।

इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक नुकसान को रोकने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आने की संभावना है। जिले में कुल 628 शिक्षक पद रिक्त थे। इनमें से 445 पदों के लिए शिक्षक उपलब्ध हो गए हैं। अब शेष 185 रिक्त पदों को दूसरे चरण में पवित्र पोर्टल के माध्यम से भरने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि ये पद भी भर जाते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

gondia rural schools 445 teachers pavitra portal recruitment
Akola News: MIDC में कुछ प्लाट अभी भी खाली, अकोला में बड़े उद्योगों के लिए जमीन और सुविधाएं तैयार

विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा

गोंदिया जिप प्राथमिक शिक्षाधिकारी पवन खंडारे ने कहा कि आगामी दो दिनों में प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। पहले दस्तावेजों की जांच होगी और उसके बाद समुपदेशन के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। अगले 10 से 15 दिनों में सभी शिक्षक संबंधित स्कूलों में कार्यभार संभाल लेंगे।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का केंद्रबिंदु

गोंदिया जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का केंद्रबिंदु है। उपलब्ध हुए 445 शिक्षक यदि तत्काल स्कूलों में कार्यभार संभालते है तो इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। शिक्षकों की कमी दूर कर शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com