Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें टाइम टेबल और रूट चार्ट

Gondia Raxaul Summer Special Train: रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए महाराष्ट्र के गोंदिया से बिहार के रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 11, 2026 | 11:16 AM

गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Raxaul Summer Special Train Time Table: गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट की लंबी कतारों से जूझ रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी राहत भरी खबर दी है। रेलवे प्रशासन ने महाराष्ट्र के गोंदिया से बिहार के रक्सौल के बीच साप्ताहिक ‘समर स्पेशल ट्रेन’ चलाने का निर्णय लिया है। यह कदम पर्यटन और घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

10 फेरों के साथ मिलेगी कंफर्म सीट की सुविधा

गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08867/08868) 25 अप्रैल से अपनी सेवाएं शुरू करेगी और 27 जून तक पटरी पर दौड़ेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित यह ट्रेन कुल 10-10 फेरों के लिए चलेगी, जिससे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का रूट काफी विस्तृत रखा गया है। यह ट्रेन गोंदिया रेलवे स्टेशन से चलकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, बरौनी, दरभंगा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस लंबे रूट के कारण बिहार और झारखंड जाने वाले प्रवासियों को अब सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Jalna में आम की बहार, हापुस-केसर की बढ़ी डिमांड, कीमतें 200 रुपये किलो तक; बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

हिंगोली जिले में अवैध खनन पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वसमत की तहसीलदार शारदा दलवी को किया निलंबित

Jalna में बैंकिंग संकट, निकासी बंद, ऑनलाइन सिस्टम ठप; ग्राहकों की उमड़ी भीड़

संभाजीनगर महावितरण का लक्ष्य: बेहतर बिजली सेवा संग बिल वसूली पर जोर, राजस्व पर फोकस

गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल और समय-सारणी

गोंदिया-रक्सौल (08867): यह ट्रेन 25 अप्रैल से हर शनिवार को सुबह 06:30 बजे गोंदिया से रवाना होगी। डोंगरगढ़ 7:30 बजे, राजनांदगांव 7:58 बजे, दुर्ग 8:35 बजे, रायपुर 9:30 बजे, भाटापारा 10:25 बजे और दोपहर 11:40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

रक्सौल-गोंदिया (08868): वापसी में यह ट्रेन 26 अप्रैल से हर रविवार को शाम 7:10 बजे रक्सौल से खुलेगी। यह अगले दिन रात 01:20 बजे बिलासपुर और सुबह 07:00 बजे अपने गंतव्य गोंदिया पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:- Central Railway और ‘यात्री ऐप’ की साझेदारी 2031 तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगा बेहतर रियल-टाइम अपडेट

गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के कोच और सुविधाएं

रेलवे के मुताबिक, गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, एसी और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे भीड़ से बचने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या रिजर्वेशन काउंटर से अपनी टिकट जल्द बुक करा लें।

Gondia raxaul summer special train time table route details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 11:16 AM

Topics:  

  • Gondia News
  • Indian Railways
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.