मक्का बिक्री के लिए 30 तक पंजीयन करें, गोंदिया जिलाधीश ने की किसानों से ऑनलाइन पंजीयन के लिए आह्वान
गोंदिया में मक्का बिक्री के लिए किसानों को 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करने का आह्वान किया गया है। आवश्यक दस्तावेज साथ लाना न भूलें।
Gondia News: शासकीय आधारभूत कीमत खरीदी योजना अंतर्गत रबी पणन मौसम 202526 में मक्का बिक्री के लिए शासन की अधिकृत भीम पोर्टल पर किसानों को 1 से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।
इसके अनुसार गोंदिया के सभी मक्का किसान जरूरी दस्तावेज जैसे ऑनलाइन 7/12 उतारा और रबी पणन मौसम 202526 की फसल बुआई का नमुना 8, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, सामुहिक 7/12 उतारा है, तो अन्य लोगों का सहमति पत्र और आधार कार्ड आदि के साथ ऑनलाइन पंजीयन करें।
जिलाधीश ने किसानों से आव्हान किया कि कि वे नीचे दिए गए शासकीय मक्का खरीद केंद्र पर जाएं और 30 अप्रैल, 2026 तक मक्का बिक्री के लिए ऑनलाइन किसान पंजीयन पूरा करें और शासन की मक्का खरीदी योजना का लाभ उठाएं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में ढाई महीने में 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली, ST टिकट पर 2 रुपये अतिरिक्त शुल्क लागू
गोंदिया में प्रशासनिक फेरबदल, मंदार पत्की बने गोंदिया के नए जिलाधिकारी, ढाई महीने में गोंदावले का तबादला
एट्रोसिटी मामलों को प्राथमिकता से संभालें विभाग, जिलाधीश मंगेश गोंदावले के निर्देश
गोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला
मक्का खरीद केंद्रों के नाम कृषि उपज बाजार समिति गोरेगांव के तहत म्हसगांव, पांडव विपणन व सहकारी भात गिरणी मर्यादित, नवेझरी तहसील तिरोड़ा, तहसील सहकारी खरीदी बिक्री संघ मर्या। अर्जुनी मोरगांव, लक्ष्मी सहकारी भात गिरणी मार्या अर्जुनी/मोरगांव अंतर्गत नवेगांवबांध, कृषि उत्पन्न बाजार समिति अर्जुनी/मोरगांव अंतर्गत एपीएमसी अर्जुनी, देवरी सहकारी खरीदी बिक्री संघ मर्या. देवरी अंतर्गत तहसील सड़क अर्जुनी व देवरी सहकारी खरीदी बिक्री संघ मर्या। देवरी अंतगत हरदोली का समावेश है। ऐसी जानकारी जिला पणन अधिकारी विवेक इंगले ने दी है.
सिंचाई के लिए 16 घंटे बिजली आपूर्ति करें तहसील कार्यालय में किसानों का अनशन जारी
अर्जुनी मोरगांव, त.सं. धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर खरीफ मौसम के शेष धान की खरीदी करने, आदिवासी महामंडल के साथ ही मार्केटिंग फेडरेशन के धान का बकाया जल्द से जल्द देने, मक्का खरीदी केंद्र शुरू करने, धान को बोनस घोषित करने, धान फसल को सिंचित करने के लिए 16 घंटे विद्युत आपूर्ति करने आदि मांगों को लेकर अन्नदाता धान उत्पादक किसान संघ अर्जुनी मोरगांव व विविध कार्यकारी सेवा सहकारी संस्था संघ के बैनर तले किसानों ने अर्जुनी मोरगांव के तहसील कार्यालय के समक्ष 15 अप्रैल से बेमियादी अनशन शुरू किया।
अब तक संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है। जिससे अब किसान रास्ता रोको आंदोलन के मुड़ में नजर आ रहे हैं। तहसीलदार के माध्यम से इस संबंध में फिर एक बार ज्ञापन भेजा गया है।
किसानों ने मांग की है कि बाजार समिति के मार्केटिंग यार्ड को शुरु कर भावांतर योजना शुरु करने, सीधे कर्ज माफी कर सातबारा कोरा करने, वर्ष 2019 के महात्मा ज्योतिबा फुले प्रोत्साहन पर राशि के 50 हजार शेष किसानों को देने जाए, रबी मौसम धान व मका ईफसल निरीक्षण कर सातबारा ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की मांग की गई है।
माहूरकुड़ा सड़क की मरम्मत करें। साथ ही, अर्जुनी मोरगांव तहसील के माहुरकुड़ा सड़क मरम्मत के लिए निधि दी जाए, सुजल सामाजिक बहुद्देशीय संस्था नवेगांवबांध द्वारा 1 अप्रैल से पानी की दर में वृद्धि की गई है, जिसे तत्काल रोकने। अनशन में ललित बालबुद्धे, रमेश लाड़े, जगदीश सांगोड़े, किशोर बेलखोड़े, दुलीचंद लांजेवार, शंकर लोगड़े आदि शामिल हैं।
