-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Libraries Crisis 30 Rupees Salary Grant Issue
गोंदिया में बंद होने की कगार पर वाचनालय! कर्मचारियों को 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है वेतन
- Written By: प्रिया जैस
Rural Libraries India: गोंदिया में अधिकांश वाचनालय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों को सिर्फ 30 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं, अनुदान बंद होने से कई वाचनालय बंद होने की कगार पर।

वाचनालय (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Gondia News: गांव-गांव में में वाचन संस्कृति संरक्षित करने का कार्य सार्वजनिक वाचनालयों ने किया, लेकिन सरकार उन्हें वैसी सहायता नहीं देती जैसी मिलनी चाहिए। सरकार ने गांव-गांव में वाचनालय आंदोलन चलाया, लेकिन वाचन आंदोलन फिलहाल कमजोर पड़ गया है। हजारों गांवों में आज भी वाचनालय नहीं हैं। जो हैं, वे भी बंद होने की कगार पर हैं।
बढ़ती कागज की कीमतें, महंगे पुस्तकें, बिजली बिल, जगह का किराया, कर्मचारी वेतन इन सभी का तालमेल नहीं होने से संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वाचनालय अनुदान दोगुना करने, नए वाचनालयों को मंजूरी देने, दर्जा बदलने, कर्मचारियों को सेवा शर्तें लागू कर वेतन श्रेणी देने आदि मांगें मंजूर करने का आग्रह वाचनालय कर्मचारियों ने किया है।
वाचनालयों को मिलने वाला अनुदान
वाचनालयों को मिलने वाले अनुदान में 50 प्रतिशत राशि वेतन के लिए और 50 प्रतिशत वेतनतर खर्च के लिए होती है। लेकिन इसमें से वाचनालय कर्मचारियों को परिवार के भरण-पोषण के लिए भी वेतन नहीं मिलता, जिससे ये कर्मचारी वर्तमान में आर्थिक संकट में हैं। कर्मचारियों को मिलने वाले अल्प वेतन के कारण कर्मचारी टिकना और नए कर्मचारी मिलना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
आंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
गोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
Gondia News: तिरोड़ा में मेमू ट्रेन बंद होने से यात्री और व्यापारी परेशान, सेवा बहाल करने की मांग
यह भी पढ़ें – खड़े ट्रक से ट्रैवल्स की टक्कर, महिला की मौत, 43 यात्री घायल, धोबीसराड में NH-53 पर हुआ हादसा
कर्मचारियों को छह घंटे काम करना पड़ता है और वेतन बहुत कम मिलता है। इस कम वेतन में उनका गुजारा नहीं होता। ये वाचनालय ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। अनुदान में निरंतरता न होने के कारण कई दिनों तक वेतन नहीं मिलता। लोगों से उधार पैसे लेकर वाचनालय संचालकों को कर्मचारियों का वेतन देना पड़ता है।
‘ड’ श्रेणी को 30 हजार वार्षिक अनुदान
2012 की वाचनालय राजस्व जांच में 25 हजार वाचनालयों को अकार्यक्षम घोषित करने से उनका अनुदान बंद हो गया और भी कुछ वाचनालयों के लेखा-बंद न देने के कारण वे भी बंद होने की कगार पर हैं। इससे कई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ‘अ, ब, क, ड’ इन श्रेणियों के अनुसार अनुदान देती है।
जिसमें ‘ड’ श्रेणी के वाचनालय को 30 हजार रुपये वार्षिक अनुदान मिलता है, सरकारी नियमों के अनुसार वहां के कर्मचारियों को 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन मिलता है। इसके कारण वर्तमान में वाचनालय कर्मचारी अल्प वेतन पर जीवनयापन कर रहे है।
Gondia libraries crisis 30 rupees salary grant issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल
Jul 23, 2026 | 02:17 PMऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी ने भारत में शुरू किया कैंपस, मुंबई-चेन्नई में मिलेगी ग्लोबल डिग्री और 50% स्कॉलरशिप
Jul 23, 2026 | 02:16 PMNEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
Jul 23, 2026 | 02:15 PMElon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
Jul 23, 2026 | 02:11 PMबिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
Jul 23, 2026 | 02:10 PMफास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PMमूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
Jul 23, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














