Gondia Power Crisis: 4 घंटे बिजली से जूझ रहे किसान, धान की फसल सूखने का खतरा
गोंदिया के इर्री, मोरवाही और नवरगांव के 200 किसानों ने 4 घंटे बिजली आपूर्ति के खिलाफ 8 घंटे की मांग की है। फसल संकट में।
गोंदिया: किसानों को रबी धान की फसल लगाए हुए मुश्किल से एक महीना हुआ है.गोंदिया तहसील के इर्री, मोरवाही और नवरगांव कला में सिर्फ 4 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. जिससे किसान परेशान हैं. किसानों ने बिजली विभाग से कम से कम 8 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की है.
इर्री, मोरवाही और नवरगांव कला के करीब 200 किसानों ने रबी की धान की फसल लगाई है. हालांकि ये गांव झिलिमिली विद्युत उप केंद्र में हैं, लेकिन इनकी खेती कालीमाटी विद्युत उप केंद्र में आती है.कालीमाटी केंद्र पर लोड ज्यादा होने की वजह से इन तीनों गांवों की खेती को सिर्फ चार घंटे बिजली मिल रही है. यह हाल पिछले आठ दिनों से लगातार चल रहा है, जिससे इस गांव में धान की फसल खतरे में है.
धान की फसल लगाए अभी मुश्किल से एक महीना हुआ है, हमारी धान की फसल का क्या होगा यह सवाल यहां के किसानों ने उठाया है. इर्री के राजू सतदेवे, गणेश फुंडे, रोहित चव्हाण, मगन ढेकवार, किशन दामा, नामाजी कोरे, यशवंत तरोने, अशोक मेंढे, ओमकार दमाहे, बुधराम चुटे, विवेक रहिले ने मांग की है कि सरकार के तय किए गए कम से कम 8 घंटे नियमति बिजली दी जाए.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में एट्रोसिटी मामलों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
गोंदिया में कोयते से वार कर की एम्बुलेंस चालक की हत्या, आरोपी फरार
गोंदिया में ढाई महीने में 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली, ST टिकट पर 2 रुपये अतिरिक्त शुल्क लागू
गोंदिया में प्रशासनिक फेरबदल, मंदार पत्की बने गोंदिया के नए जिलाधिकारी, ढाई महीने में गोंदावले का तबादला
1-2 दिन में नियमित होगी बिजली आपूर्ति
“अतिरिक्त बिजली के प्रेशर की वजह से उस गांव में फीडर को अलग करने की प्रक्रिया चल रही है. इसलिए, एकदो दिन में नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी.”- वी.पी. बावनथड़े, कनिष्ठ अभियंता
